वायरल न्यूज़

Mothers Day Viral Video: मदर्स डे पर बेटे ने लिखा दुनिया का सबसे अनोखा निबंध, मम्मी ने जब उसे पढ़ा तो उसके होश उड़ गए

Mothers Day Viral Video: सोशल मीडिया पर मदर्स डे को लेकर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। वीडियो पर लोग मजे ले रहे हैं।

Image

मदर्स डे पर बच्चे ने बनाया माहौल (तस्वीर साभार- @shira_shijo)

Mothers Day Viral Video: आज सभी लोग मदर्स डे (Mothers Day 2026) को सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज के दिन ज्यादातर लोग अपने-अपने अंदाज में मां को बधाई देते हैं, उनके लिए कुछ अलग प्लान करते हैं। वहीं, कुछ लोग इस तरह मदर्स डे को सेलिब्रेट करते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर भी मदर्स डे को लेकर धूम मची है। मदर्स डे पर लोग एक से एक मजेदार वीडियो शेयर करके अपनी मां को बधाई दे रहे हैं। जबकि, कुछ वीडियो तो ऐसे भी हैं, जिन्हें देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा। इसी कड़ी में मदर्स डे पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप चौंक ही जाएंगे।

    स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या फिर अन्य जगहों पर आज कल मदर्स डे को काफी सेलिब्रेट किया जाता है। बच्चे स्कूल में मदर्स डे पर निबंध भी लिखते हैं और अपनी मां के लिए एक से एक मजेदार स्पीच भी देते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक बच्चे ने अपनी मां के लिए ऐसा निबंध लिखा, जिसे पढ़कर आपका दिमाग भी घूम जाएगा। दरअसल, एक बच्चा जब स्कूल से घर पहुंचता है, तो उसकी मां उससे पूछती है कि मदर्स डे पर तुमने अपनी मां के लिए क्या लिखा? जिस पर बच्चा कहता है स्कूल में सब पूछ रहे थे तुम्हारी मां ऐसी है? इसके बाद बच्चे की मां कॉपी निकालकर निबंध पढ़ने लगती है। बच्चे ने निबंध में जो लिखा था, उसे पढ़कर आपका दिमाग भी घूम जाएगा। देखें वीडियो...

    मदर्स डे पर बच्चे ने बनाया माहौल

    वीडियो देखकर जरूर आप भी ठहाके लगा रहे होंगे। साथ ही सोच रहे होंगे कि ये तो सच में दुनिया का सबसे अनोखा निबंध है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'shira_shijo' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो साल 2025 की है, लेकिन एक बार फिर चर्चा में है। इस वीडियो पर करोड़ों व्यूज आ चुके हैं। जबकि, एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article