Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन वर्कआउट के ढेरों वीडियो (Trending Video) वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। आमतौर पर जिम में युवाओं को पसीना बहाते देखा जाता है, पर इस वीडियो में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपनी फिटनेस और जज्बे से युवाओं को भी हैरान कर दिया है।
वायरल क्लिप की शुरुआत में देखा जा सकता है कि हरी साड़ी में एक बुजुर्ग महिला लेग प्रेस मशीन पर लेटी हुई हैं। वहीं, एक बुजुर्ग बाबा खुद लेग प्रेस प्लेट्स के ऊपर बैठे हुए हैं ताकि अम्मा पर अतिरिक्त वजन आ सके। अम्मा बड़े ही सहज अंदाज में लेग प्रेस रेप्स मारती हैं और आसपास खड़े युवा उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इसके बाद अम्मा बिल्कुल प्रोफेशनल तरीके से केबल फ्लाई और बटरफ्लाई मशीन पर चेस्ट और शोल्डर वर्कआउट करती नजर आती हैं। बिना किसी झिझक के साड़ी का पल्लू संभाले अम्मा का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो...
बुजुर्ग कपल का अनोखा अंदाज
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। कई लोगों तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को monu_chauhan_4385 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उम्र तो बस एक संख्या है, असली चीज जज्बा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि जिम वाले भैया भी सोच रहे होंगे कि अब किसको पर्सनल ट्रेनिंग दें। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
