वायरल न्यूज़

Viral Video: ना जमीन का ठिकाना, ना छत का...इस अतरंगी घर को देखकर घूम जाएगा आपका भी दिमाग

Viral Video: ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध 'House Down Under' लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस घर की छत जमीन को छूती है और नींव ऊपर हवा में है। यह पर्यटकों के लिए एक अनोखा 'फोटो एक्सपीरियंस' केंद्र है, जहां फोटो खींचने पर लोग हवा में या उल्टा लटके हुए महसूस करते हैं।

Image

अतरंगी घर (तस्वीर साभार- @jalpa0555)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन दुनिया भर के अनोखे और अतरंगी वीडियो (Trending Video) वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से सामने आए एक वीडियो ने यूजर्स का ध्यान पूरी तरह से खींच लिया है। वायरल वीडियो में एक पूरा का पूरा दो मंजिला घर जमीन पर बिल्कुल उल्टा खड़ा दिखाई दे रहा है। इसे देखकर पहली नजर में कोई भी यही कहेगा कि लगता है बिल्डर ने नक्शा ही उल्टा पढ़ लिया था। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    वायरल हो रहा यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में स्थित 'House Down Under' का है। यह ऑस्ट्रेलिया का पहला और सबसे बड़ा 'इन्वर्टेड हाउस फोटो एक्सपीरियंस' केंद्र है। इस घर की बाहरी बनावट ऐसी है कि इसकी छत और गटर जमीन को छूते हैं, जबकि घर का निचला हिस्सा आसमान की ओर उठा हुआ है। बाहर से दिखने वाला हरा-भरा यह घर दूर से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। केवल बाहर से ही नहीं, बल्कि इस घर के अंदर कदम रखते ही आपका दिमाग पूरी तरह चकरा जाएगा। घर के अंदर की रसोई, लिविंग रूम, बाथरूम और बेडरूम का सारा सामान-जैसे सोफा, टीवी, डाइनिंग टेबल, बेड और यहाँ तक कि टॉयलेट सीट भी छत पर उल्टी लटकी हुई है। देखें वीडियो...

    बेहद अनोखा घर

    जब पर्यटक यहां जाकर तस्वीरें और वीडियो बनाते हैं और बाद में उन तस्वीरों को 180 डिग्री पर घुमाते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे इंसान छत पर उल्टा चल रहा है या सीलिंग पर उल्टा लटककर करतब दिखा रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को jalpa0555 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस अनोखे वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स चटकारे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि जब राजमिस्त्री को सैलरी समय पर न मिले, तो ऐसा ही घर बनता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भूकंप भी आए तो इस घर का कुछ नहीं बिगड़ सकता, क्योंकि यह पहले ही उल्टा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article