वायरल न्यूज़

Viral Video: बारिश का कहर...नदी में बह गए 3000 गैस सिलेंडर, कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां भारी बारिश के कारण तीन हजार गैस सिलेंडर नदी में बह गए। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान है।

Image

पानी में बह गए 3000 गैस सिलेंडर

Viral Video: देश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर तो इतनी बारिश हुई है कि बाढ़ (Flood Video) जैसे हालात हो गए हैं। आलम ये है कि जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुके हैं। लोगों को घर से निकला मुश्किल हो गया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बारिश के कई चौंकाने वाले वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो तो इतने हाहाकारी हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग तक चकरा गया है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, बारिश का कहर ऐसा हुआ कि 3000 हजार गैसे सिलेंडर नदी में बह गए। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान है।

    कुछ जगहों पर बारिश ने उग्र रूप धारण कर लिया है। महाराष्ट्र में भी भारी बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में महाराष्ट्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। यहां HPCL पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट से 3 हजार गैस सिलेंडर पानी में बह गए। जिस तरह से सिलेंडर पानी में बह रहे थे, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। नजारा देखकर आप भी अंदाज लगा सकते हैं बारिश ने किस तरह चीजों को प्रभावित किया है। देखें वीडियो...

    दिल दहलाने वाला नजारा

    इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। हालांकि, जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि नदी में बहकर आए किसी भी गैस सिलेंडर को घर ना ले जाए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। कुछ लोग जहां इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग चटकारे भी ले रहे हैं। तो नजारे पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article