वायरल न्यूज़

Viral Video: भीड़ भाड़ वाली सड़क पर कुंडली मारकर बैठा था कोबरा, रोड पर लग गया ट्रैफिक जाम

Viral Video: सोशल मीडिया पर कर्नाटक से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कोबरा बीच सड़क कुंडली मारकर बैठा हुआ था। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

Image

सड़क पर कुंडली मारकर बैठा था कोबरा (तस्वीर साभार- @nagarjund)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कई चौंकाने वाले वीडियो घूमते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग के परखच्चे उड़ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर यूजर्स को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो काफी सोच से पड़े होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक भीड़ भाड़ वाली सड़क पर कोबरा (Cobra Video) कुंडली मारकर बैठे हुए था। जिसने भी यह नजारा देखा उसे अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

    जरा सोचिए आप अपनी गाड़ी से सड़क पर जा रहे हैं और अचानक बीच सड़क आपको कोबरा बैठा दिख जाए, तो क्या रिएक्शन होगा। जाहिर सी बात है ज्यादातर लोग घबरा जाएंगे या फिर डर के कारण रास्त बदल लेंगे। कुछ ऐसा ही अनोखा मामला देखने को मिला है कर्नाटक के बेंगलुरु में, जहां भीड़ भाड़ वाली सड़क पर एक कोबरा कुंडली मार कर बैठे हुए था। कोबरा को देखते ही सड़क पर खलबली मच गई और कुछ समय के लिए गाड़ी की रफ्तार थम गई। परिणाम ये हुआ कि सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया। हालांकि, कुछ समय बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कोबरा का रेस्क्यू किया। देखें वीडियो...

    हैरतअंगेज नजारा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। एक्स पर इस वीडियो को '@nagarjund' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, काफी संख्या में लोगों ने वीडियो पर रिएक्शन भी दिए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article