Viral Video: देश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। आलम ये है कि तेज धूम के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इंसान हो या फिर जानवर सब पर गर्मी का असर दिख रहा है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। कई लोग तो एक से एक अनोखा जुगाड़ भी भिड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी गर्मी से बचने के लिए एक से एक मजेदार वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं और आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है। इसी कड़ी में बंदरों का एक ऐसा वीडियो (Monkey Video) सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में बंदरों का झुंड पूल पार्टी करते हुए नजर आ रहा है।
ये तो हम सब जानते हैं गर्मी सभी को लगती है। इतना ही नहीं गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह का उपाय भी करते हैं। इंसान गर्मी से बचने के लिए AC, कूलर और फैन का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, बेजुबान जानवर बेचारा क्या करे? वे तो बस किसी तरह जुगाड़ करके गर्मी से बचते हैं और कहीं ठंडा पानी नजर आए जाए, तो वहां पहुंच जाते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह कुछ बंदर गर्मी से बचने के लिए पानी की टंकी में डुबकी लगा रहा है। जिस तरह से बंदर का झुंड पानी में मस्ती कर रहा था उसे देखकर तो ऐसा लगता है कि जैसे इनकी पूल पार्टी चल रही हो। देखें वीडियो...
बंदरों की मस्ती
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि बंदरों ने तो माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि गर्मी से बचने के लिए काफी अनोखा जुगाड़ है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
