वायरल न्यूज़

Viral Video: समोसे में केमिकल रंग मिलाने का दावा, बिना तेल में डाले ही कर दिया तैयार

हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि समोसे को आर्टिफिशियल कलर से रंगकर बेचा जा रहा है।

Image

समोसे पर आर्टिफिशियल रंग का इस्तेमाल करता शख्स (X/@ManojSh28986262)

भारत में समोसा लोगों की सबसे पसंदीदा स्नैक्स में से एक है। चाहे चाय के साथ हो या दोस्तों के साथ बैठकी, समोसा हर मौके पर फिट बैठता है लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने समोसा लवर्स को घोर धर्म संकट में डाल दिया और उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया।

वीडियो में जो दिखा, वह देख लोग सोचने पर हुए मजबूर

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स बैठ कर ब्रश की मदद से समोसों को केमिकल रंग से रंग रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स के बगल में समोसों का ढेर लगा हुआ है। जिनको वह आर्टिफिशियल कलर से रंग रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि समोसों पर कथित रूप से कृत्रिम या रासायनिक रंग का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

वीडियो को लेकर लोगों ने की जांच की मांग

फिलहाल, यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट @ManojSh28986262 नाम के अकाउंट से लिया है। इस वीडियो को लेकर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "आजकल कुछ भी बाहर का खाना सुरक्षित नहीं है।" दूसरे ने लिखा, "सबसे ज्यादा मिलावट खाने-पीने की चीजों में ही हो रहा है।" ऐसे ही कई तमाम लोगों ने इस पर वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है और खाद्य सुरक्षा को लेकर कई सवाल भी उठाए हैं। जहां कुछ लोगों ने कहा कि अगर यह सच है, तो यह स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने इस मसले पर प्रशासन से जांच की मांग भी की है।

क्या है इस समस्या का हल

जैसा कि आपको मालूम होगा कि खाने-पीने की चीजों में मिलावट कोई नई बात नहीं है। कई बार लोग ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में कुछ गलत तरीके अपनाते हैं। जिससे लोगों की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। ऐसे मामलों में ग्राहकों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। हमेशा साफ-सुथरी और भरोसेमंद जगह से ही खाना खरीदें। अगर खाने का रंग या स्वाद असामान्य लगे, तो उसे खाने से बचें। इसके अलावा, सरकार और खाद्य विभाग को भी समय-समय पर जांच करनी चाहिए ताकि लोगों को सुरक्षित खाना मिल सके।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article