वायरल न्यूज़

VIDEO: बंदर की मस्ती, कुत्ते का टशन...देसी दादी के ठुमके, सांपों का स्वैग, एक साथ लीजिए सबका आनंद

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 25, 2023, 10:49 PM IST

बंदर की मस्ती से लेकर कुत्ते के मौज तक, देसी दादी के ठुमके से लेकर बकरे और सांपों के स्वैग तक सबकुछ आप देख सकते हैं, वो भी सिर्फ एक क्लिक पर। आपको एक ही स्थान पर ये पांचों देखने को मिलेंगे। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं...

Image

इंस्टाग्राम के टॉप फनी वीडियोज (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर की मस्ती से लेकर कुत्ते का मौज तक
  • बकरे के टशन से लेकर सांपों का स्वैग तक
  • स्पेशली देशी दादी के ठुमके तक सबकुछ

Funny Videos On Instagram: इंटरनेट पर हर रोज सैकड़ों वीडियो आते हैं। इनमें से कुछ वायरल (Viral Video) हो जाते हैं तो कुछ आंखों से ओझल। ऐसे में जो वीडियो वायरल होते हैं, उनको लेकर काफी चर्चाएं भी होती है। कारण एक- लोग उसे देखना पसंद करते हैं, शेयर करते हैं, यहां तक कि स्टेटस भी लगाते हैं। ऐसे में अगर आपको ये सब मजेदार वीडियो (Funny Video) एक ही जगह पर देखने को मिले तो आप क्या करेंगे? जाहिर है, आपके पास एक अच्छा ऑप्शन रहेगा, जिससे आप एक ही स्थान पर ये वीडियो देख सकेंगे।

दरअसल, हमने आपके लिए इंस्टाग्राम की टॉप वायरल वीडियो (Instagram Viral Video) की एक छोटी सी लिस्ट बनाई है, जिसमें आप इन वीडियोज को एक ही स्थान पर बिना क्लिक किए देख सकेंगे। ये सभी वीडियोज इतने फनी है कि इसे देखने के बाद आपके पेट में दर्द होने लगेगा... अरे भाई हंसते-हंसते। और हां, ये सभी वीडियो एक से बढ़कर एक है, जिन्हें देखने के बाद आप दिनभर के टेंशन को भी भूल जाएंगे। तो आइए अब जान लेते हैं कि आखिर क्या है इस वीडियो में....।

इंस्टाग्राम के टॉप फनी वीडियोज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको बंदर की मस्ती भी देखने को मिलेगी और कुत्ते का मौज भी। बकरे का टशन भी दिखाई देगा और सांपों का स्वैग भी। लेकिन इन सभी में आपको एक और खास वीडियो (Funny Videos On Instagram) देखने को मिलेगा और वो है - देसी दादी का देसी ठुमका। जी हां, देसी दादी ने कमाल का डांस किया है, उनकी एनर्जी देख आपको चक्कर आने लगेगा। ये मजेदार वीडियो का कलेक्शन आप यहां एक ही स्थान बिना क्लिक किए देख सकते हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए इन वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article