Rise And Fall 2: रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 को अपना विनर मिल गया है। शहजाद पूनावाला ने इस शो की ट्रॉफी को अपने नाम करके हर किसी को हैरान कर दिया है। शो में शहजाद का गेम हर किसी को पसंद आया था। इस गेम में शहजाद ने अपनी दोस्ती, लड़ाई-झगड़ा और दुश्मनी सब कुछ दिखाया था और इस वजह से फैंस उनसे कनेक्ट हो पाए थे। शहजाद को इस शो को जीतने पर ट्रॉफी के साथ 35 रुपये की प्राइज मनी मिली है, जिसे लेकर वह शो से बाहर आ गए हैं। हालांकि, वह प्राइज मनी को अपने पास नहीं रखेंगे। उन्होंने प्राइज मनी का खास प्लान बनाया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं और ग्रैंड फिनाले के कुछ मोमेंट्स दिखाते हैं।
मशहूर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने राइज एंड फॉल 2 के जरिए रियलिटी शोज की दुनिया में कदम रखा है। वीरेंद्र सहवाग ने दमदार अंदाज में इस शो को होस्ट किया है। शुरुआती दिनों में हर किसी के मन में सवाल था कि वह किस तरह शोज के मुद्दों को संभालेंगे, लेकिन वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज से सबकी बोलती बंद कर दी।
इस शो में वीरेंद्र सहवाग ने विनर शहनाज पूनावाला के हाथ में चमचमाती हुई ट्रॉफी दी और फिर उन्हें 35 लाख रुपये प्राइम मनी दी। इस मौके पर ही शहजाद पूनावाला ने ऐलान किया कि वह इस प्राइज मनी को दान कर देंगे। उन्होंने इस प्राइज मनी को रखने से साफ मना कर दिया था।
शहजाद पूनावाला ने बताया कि वह यह 35 लाख रुपये की पूरी राशि असम और बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने में लगा देंगे। उन्होंने ऐलान किया कि वह मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे, जिससे वहां की जनता की मदद हो सके।
इस शो में शहजाद पूनावाला की जर्नी की मजेदार रही। शो में उन्होंने अपना हर एक साइड दिखाया। शहजाद की शो में दोस्ती भी हुई, जिसमें स्वरा भास्कर अहम रहीं। शुरुआती दिनों में शहजाद और स्वरा काफी लड़े, लेकिन फिर दोनों की दोस्ती हो गई। फिनाले तक शहजाद और स्वरा एक साथ दिखे।
राइज एंड फॉल 2 के टॉप तीन कंटेस्टेंट्स में शहजाद पूनावाला के अलावा प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी ने जगह बनाई थी। शो में फिनाले वाले समय पर तीनों के बीच कांटे की टक्कर हुई थी और फिर रेस से गौतम गुलाटी बाहर हो गए। प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद के बीच आखिरी टक्कर देखने के लिए मिली थी।
राइज एंड फॉल के फिनाले में टॉप 5 नहीं बल्कि 6 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली थी। इस दौरान शहजाद, प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, शहजाद पूनावाला, स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी और निहारिका तिवारी ने जगह बनाई। इन पांचों को शो में फैंस का खूब प्यार मिला है। हर किसी ने अपने गेम से फैंस को इंप्रेस कर दिया था।