वायरल न्यूज़

शौक ने छुड़वा दिया करियर, अब ट्रक ड्राइवर का काम करती है ये मॉडल, कारण जान दांतों तले उंगली दबा लेंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 22, 2023, 10:09 AM IST

इंग्लैंड के लिंकनशायर की रहने वाली 23 वर्षीय मिली एवरेट मॉडलिंग का काम करती थी, लेकिन अब वे अपना करियर छोड़ एक ट्रक ड्राइवर बन गई हैं। इसके पीछे उन्होंने काफी अनोखा कारण भी बताया है।

Image

मॉडलिंग छोड़ ट्रक ड्राइवर बनी लड़की (Image Credit - Milly Everatt/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मॉडलिंग का काम छोड़ बनी ट्रक ड्राइवर
  • 2022 मिस इंग्लैंड की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं ये मॉडल
  • बेहद अनोखी है ट्रक ड्राइवर बनने के पीछे की कहानी

Leaving Modeling Job Became A Truck Driver: कहते हैं 'काम से प्यार करो, जो भी करो, अच्छे से करो'। ऐसी चीजें भी हमें कई बार देखने को मिलती है, जो इस लाइन पर आधारित होती है। एक ऐसा ही मामला सुनने को आया है, जहां एक मॉडल ने अपना करियर छोड़ दूसरा चीजों में अपना फ्यूचर बनाना ठीक समझा। ये मॉडल इंग्लैंड की है, जो लिंकनशायर में रहती है। इस मॉडल का नाम मिली एवरेट है, जो पेशे से एक मॉडल हैं। ऐसे में अब इसने करियर छोड़ एक ट्रक ड्राइवर बनना ठीक समझा है।

मॉडल का कहना है कि लोग सोचते हैं कि बड़ी गाड़ियां सिर्फ पुरुष ही चला सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। यह सिर्फ एक बनी बनाई धारणा है, जिसे वह तोड़ना चाहती हैं। इस काम को महिलाएं भी बेहतर तरीके से कर सकती हैं। इसीलिए पिछले साल मॉडल ने हैवी व्हीकल ड्राइविंग स्कूल में एडमिशन लिया और अब वह इसे चलाने की ट्रेनिंग ले रही हैं। अब वह ट्रक, लॉरी जैसी बड़ी गाड़ियां धीरे-धीरे चलाने लगी हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें कोविड काल में ख्याल आया था, जब ड्राइवर्स की कमी पड़ गई थी। ऐसे में मैंने ट्रक ड्राइवर बनने का फैसला किया और आज जो लोग मुझे ऐसा करने से मना करते हैं, वह उन लोगों भाव नहीं देती हैं।

मॉडलिंग छोड़ ट्रक ड्राइवर बनी लड़की

बता दें, मिली एक मॉडल रह चुकी हैं। पिछले साल 2022 में हुए मिस इंग्लैंड कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई स्थानीय कॉन्टेस्ट का खिताब भी अपने नाम किया है, जो अब आपको बहुत जल्द सड़कों पर ट्रक दौड़ाती हुई दिखाई देंगी। उनका कहना है कि उनके इस काम से उनके पैरेंट्स भी काफी खुश है। उनका परिवार खेती-बाड़ी से जुड़ा हुआ है। मिली अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'millyeveratt' पर अपनी फोटोज शेयर करती हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article