वायरल न्यूज़

'कॉलेज गर्ल से रेस्टोरेंट मालिक तक..' जहां करती थी काम, 2 साल बाद उसी को खरीद लिया, सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 22, 2023, 08:39 AM IST

अमेरिका के ओहायो में रहने वाली सामंथा फ्राय ने हाल ही में एक रेस्टोरेंट खरीदा है। मजे की बात यह है कि इसी रेस्टोरेंट में वह 2 साल पहले खाना बनाने का काम करती थीं। फिलहाल, उनकी उम्र 18 साल है और वह इस समय कॉलेज की पढ़ाई कर रही हैं।

Image

18 साल की उम्र में खरीदा रेस्टोरेंट (Image Credit - @Wslstv10/YouTube)

KEY HIGHLIGHTS
  • 18 साल की लड़की ने खरीदा रेस्टोरेंट
  • 2 साल पहले इसी रेस्टोरेंट में बनाती थी खाना
  • एक-एक पाई जोड़कर शुरू किया यह बिजनेस

Girl Bought A Restaurant With Her Pocket Money: आज के समय में देखा जाए कॉलेज के बच्चे हो या फिर स्कूल के, सभी को पैसे उड़ाने में काफी मजा आता है। उन्हें सिर्फ अपने कॉलेज लाइफ को एंजॉय करने और स्टेटस मेंटेंन करने में ही समय लग जाता है। लेकिन कुछ ऐसे भी स्टूडेंट्स होते हैं, जो अपने पढ़ाई के दौरान मिले पॉकेट मनी को सेव करना जानते हैं। ऐसे ही लोग जीवन में कुछ बड़ा कर गुजरते हैं और लोगों को इस बात की भनक तक नहीं होती। एक ऐसा ही वाक्या अमेरिका से सुनने में आया है।

जी हां, अमेरिका के ओहायो में रहने वाली सामंथा फ्राय ने हाल ही में एक रेस्टोरेंट खरीदा है, जो फिलहाल एक कॉलेज स्टूडेंट हैं और वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। खास यह है कि उनकी उम्र महज 18 साल है, जो एक ऐसी उम्र है, जहां काफी बच्चों को ये तक पता नहीं होता कि आखिर उन्हें अपने जीवन करना क्या है? वैसे इस स्टोरी में इतना ही खास नहीं है बल्कि इससे भी बढ़कर एक बात है। दरअसल, सामंथा इसी रेस्टोरेंट में दो साल पहले खाना बनाने का काम किया करती थीं। लेकिन अपनी पॉकेट मनी को हमेशा सेव कर रखा करती थीं, फिर जब उन्हें कॉलेज में दाखिला मिला तो उससे मिले फंड और पॉकेट मनी को मिलाकर उन्होंने कुछ बड़ा करने को सोचा।

18 साल की उम्र में खरीदा रेस्टोरेंट

ऐसे में उन्हें जब पता चला कि जब उनके मालिक रेस्टोरेंट बेचना चाह रहे हैं तो उन्होंने तुरंत उनसे उसे खरीदने की बात की और फिर अपने सेविंग के पैसों से उन्होंने वो रेस्टोरेंट खरीद लिया। ऐसे में अब उनका ये नया स्टार्टअप काफी अच्छा चल रहा है। ऐसे में 5 दिन वह अपना काम संभालती हैं और दो दिन अपनी पढ़ाई को मैनेज करती हैं। जो हर युवा के लिए एक प्रेरणास्रोत भी है। सभी को उनके जैसा भविष्य को देखते हुए अपनी सेविंग कर रखनी चाहिए, ताकि कभी भी कोई कदम अच्छा उठाया जा सकें, जो आपके फ्यूचर को ब्राइट करने में आपकी मदद कर सकें। बता दें, इस वीडियो को यूट्यूब पर '@Wslstv10' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह पोस्ट (Trending Post) आपको कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article