वायरल न्यूज़

आधे कपड़े पहन शादी कर रही थी महिला, तभी अचानक याद आया और रोक दी शादी, फिर आगे जो हुआ वो..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 21, 2023, 11:37 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी धूम मचा है, जिसमें एक कपल शादी कर रहे होते हैं। ऐसे में जैसे ही महिला को यह समझ आता है कि उसने पूरे कपड़े नहीं है, तो वह तुरंत अपनी शादी रोक देती है। और फिर जो हुआ..

Image

शादी में आधे कपड़े पहन पहुंची दुल्हन (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी के दौरान पहने थे आधे कपड़े
  • समझ आने पर रोक दी शादी
  • फिर देखने को मिला दिलचस्प नजारा

Bride Not Wearing Full Clothes: सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों लाखों वीडियोज अपलोड की जाती है, लेकिन इसमें से कुछ ही ऐसी वीडियोज होती है, जो लोगों को पसंद आती है। इन वीडियोज को देखने के बाद लगता है कि अब भाई मजा आ गया..। इंटरनेट पर वायरल हो रहा एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी। इतना ही नहीं, ये ऐसा वीडियो है, जिसे देखने के बाद आप इसे भूल नहीं पाएंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कपल शादी कर रहे होते हैं, ऐसे में दुल्हन को जैसे ही याद आता है कि उसने तो पूरे कपड़े ही नहीं पहने हैं। फिर क्या होना था.. उसने शादी रोक दी, जिससे सभी शॉक्ड हो जाते हैं। ऐसे में फिर वह अपने पूरे कपड़े पहनती है और फिर पादरी से बोलती है कि 'Resume', जिसका मतलब होता है कि अब शुरू करो। ऐसे में होना क्या था.. वहां मौजूद सभी की हंसी निकल जाती है और फिर दुल्हन खुद ही हंस पड़ती है। इस मजेदार वीडियो को देखने के बाद आपकी भी हंसी निकल जाएगी।

शादी में आधे कपड़े पहन पहुंची दुल्हन

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर अब तक काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि कितने अच्छे तरीके से उसने चीजों को हैंडल किया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि कितनी प्यारी है दुल्हन। इस वीडियो को करीब 2 लाख बार देखा जा चुका है और इतना ही नहीं इसे हजारों बार शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को 'jetsetbecks' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह पोस्ट (Trending Post) आपको कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article