वायरल न्यूज़

घर में घुस गया विशालकाय कोबरा, पकड़ने के बाद किया ऐसा काम, देखें शॉकिंग VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक घर के अंदर विशालकाय घायल कोबरा घुस गया था। हालांकि, काफी अनोखे अंदाज में उस सांप का रेस्क्यू किया गया।

Image

घर के अंदर घुसा कोबरा (तस्वीर साभार-@nkram99)

Viral Video: इस दुनिया में कब, कौन सी घटना घट जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। दरअसल, एक घर के अंदर विशालकाय घायल कोबरा सांप (Snake Video) पहुंच गया था। लेकिन, समय रहते उस सांप का रेस्क्यू कर लिया, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

    ये तो हम सब जानते हैं सांप का नाम लेते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। लिहाजा, लोग सांप से दूरी बनाकर ही रखते हैं। ऐसे में जरा सोचिए अगर किसी के घर में कोबरा सांप घुस जाए तो क्या हालत होगी? जाहिर सी बात है लोगों के पसीने छूट जाएंगे। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक घर के अंदर जहरीला विशालकाय कोबरा घुस गया था। हालांकि, यह कोबरा घायल था। लेकिन, समय रहते सांप को रेस्क्यू करने एक शख्स पहुंच गया। उसने काफी अनोखे अंदाज में कोबरा का रेस्क्यू किया। देखें वीडियो...

    घर में घुसा विशालकाय कोबरा

    इस नजारे को देखकर एक पल के लिए हर कोई हैरान रह गया। कुछ समय के लिए तो घर में अफरा-तफरी तक मच गई। हालांकि, इस सांप से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। एक्स पर इस वीडियो को @nkram99 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 1.4 मिलियन लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं काफी संख्या में लोगों ने इस पर रिएक्शन भी दिए हैं। कुछ लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article