वायरल न्यूज़

Viral Video: ये तो हेवी ड्राइवर निकला...बाइक पर बैठा लिए इतने लोग गिनती करके दिमाग के परखच्चे उड़ जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने बाइक पर इतने लोगों को बैठा लिए कि देखकर सबका दिमाग चकरा गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

इसे कहते हैं हेवी ड्राइवर (तस्वीर साभार- @sorabh5108)

Viral Video: आप सब भी रोजाना सोशल मीडिया पर जरूर चक्कर लगाते होंगे। इस दौरान आपको भी एक से एक अनोखे और मजेदार वीडियो (Trending Video) देखने को मिलते होंगे। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होंगे, जिन्हें देखकर दिन बन जाता होगा। जबकि, कुछ वीडियो चौंकाने वाले भी दिखते होंगे। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप जरूर हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स इतने लोगों को बिठाकर बाइक चला रहा था कि गिनती करते ही आपका दिमाग घूम जाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर धमाल मचाने के लिए आजकल लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो इसके लिए जान तक की बाजी लगा देते हैं। आप सबने भी इस तरह के ई कई वीडियो देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स सड़क पर सरपट बाइक को दौड़ा रहा है। लेकिन, उस बाइक पर इतने लोग बैठे थे कि गिनती करके आपका दिमाग जरूर चकरा जाएगा। दरअसल, उस बाइक पर तीन, चार नहीं बल्कि 11 लोग बैठे थे। सुनकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। यकीन ना हो रहा हो तो इस वीडियो को देख लें...

हेवी ड्राइवर का कारनामा

वीडियो देखकर आप भी दंग रह गए ना। सोच रहे होंगे कि आखिर कैसे-कैसे लोग हैं। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'sorabh5108' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, करीब दो लाख लोगों ने इसे अब तक पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये ड्राइवर तो काफी हेवी निकला। कुछ का कहना है कि ये तो जानलेवा है। वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना है कि ऐसा नजारा तो केवल भारत में ही देखने को मिलेगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article