वायरल न्यूज़

Viral Video: गाड़ी पर मजे से सो रहा था शख्स, अचानक बीच सड़क धड़ाम से ऐसे गिरा, नजारा देख लगाएंगे ठहाके

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 3, 2023, 05:08 PM IST

Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। क्योंकि, एक शख्स चलती गाड़ी से ऐसे गिरा, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाए।

Image

शख्स के साथ तो खेल हो गया भाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • चलती गाड़ी में आराम से सो रहा था शख्स
  • सोते हुए अचानक सड़क पर गिर पड़ा
  • नजारा देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया भी काफी अजीब है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनके बारे में कई बार आप सोच भी नहीं सकते। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर यूजर्स हक्के-बक्के रह जाते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Funny Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक शख्स के साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएं। आलम ये है कि यूजर्स इस वीडियो (Viral Video) पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

जरा सोचिए, आप गाड़ी में आराम से सो रहे हैं और अचानक चलती गाड़ी से नीचे सड़क पर गिर जाएं, तो कैसा लगेगा? जाहिर सी बात है मन भन्ना जाएगा। एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं रात के अंधेरे में एक शख्स जिप्सी पर आराम से सोते हुए जा रहा होता है। अचानक शख्स का बैलेंस बिगड़ने लगता है और जब तक वो खुद को संभालता तब तक नीचे सड़क पर गिर जाता है। जिस तरह शख्स सड़क पर गिरता है उससे उसे भयंकर चोटें आई होगी। वीडियो देखकर आप अंदाजा भी लगा सकते हैं शख्स की क्या हालत हुई होगी। हालांकि, दूसरे लोग इस नजारे को देखकर ठहाके लगा रहे हैं। तो पहले आप इस वीडियो को देखें...

शख्स के साथ तो खेल हो गया भाई...

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि भाई के साथ तो खेल हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को '4x4jeepclubeitapipoca' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब चार लाख लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई की नींद उड़ गई। कुछ का कहना है कि भाई साहब के साथ तो खेल हो गया। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो तो दिन बनाने वाला है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article