वायरल न्यूज़

रोबोट का अनोखा अंदाज...महिला के साथ लगाए जबरदस्त ठुमके, देखने के लिए लग गई भीड़, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रोबोट का मजेदार और हैरतअंगेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ह्यूमनॉइड रोबोट किसी पार्टी या इवेंट के दौरान एक महिला के साथ बिंदास अंदाज में डांस स्टेप्स मैच करता नजर आ रहा है।

Image

रोबोट का अतरंगी अंदाज (तस्वीर साभार- @migo.bot)

Viral Video: तकनीक की दुनिया हर दिन नए चमत्कार दिखा रही है, लेकिन जब रोबोट (Robot Dance Video) को इंसानों की तरह महफिल में रंग जमाते और ठुमके लगाते देखा जाए, तो किसी का भी हैरान होना लाजमी है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोबोट के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन करना मु्श्किल हो जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक रोबोट ने महिला के साथ जबरदस्त ठुमके लगाए हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में एक आधुनिक ह्यूमनॉइड रोबोट एक इवेंट में संगीत की ताल पर थिरकता दिख रहा है। उसके साथ एक महिला भी पूरे जोश के साथ डांस कर रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि रोबोट न सिर्फ हाथ-पैर हिला रहा है, बल्कि बेहद लचीले और सटीक डांस स्टेप्स के साथ संगीत की बीट को भी मैच कर रहा है। रोबोट का यह डांस स्टाइल देखकर आसपास खड़े लोग अपनी हंसी और खुशी रोक नहीं पाए। कई लोग इस मजेदार पल को अपने फोन में कैद करते दिखे। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। आखिर, किस तरह का माहौल था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    रोबोट का अनोखा अंदाज

    अब यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'migo.bot' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक मिलियन में लोग देख चुके हैं। वहीं, पांच लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोग इसे 'भविष्य का पार्टी पार्टनर' बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि अब इंसानों का डांस कॉम्पिटिशन खतरे में है। तकनीकी प्रगति और मनोरंजन का यह अनोखा मेल साफ दिखाता है कि आने वाले समय में रोबोट्स केवल काम तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इंसानों के साथ खुशियां बांटने और उनका मनोरंजन करने में भी सबसे आगे होंगे। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article