Snake Attack Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे जहरीले जीवों में से एक होता है। कुछ सांप ऐसे होते हैं, जिनके डसते ही इंसान मौत के मुंह में समा जाता है। कई बार लोग सांप से खिलवाड़ करने की भी गलती कर बैठते हैं। इसका उन्हें बहुत ही बुरा परिणाम झेलना पडता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी।
वीडियो देखकर होश उड़ जाएंगे आपके
वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक शख्स ने अपने हाथ में रसेल वाइपर सांप पकड़ा हुआ है। वह रसेल वाइपर को किसी बच्चे की तरह दुलारने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद सांप उस शख्स के साथ जो करता है, वह आपकी रूह कंपा देने वाला है। आप देख सकते हैं कि शख्स कभी सांप को सहलाता है तो कभी उसकी गर्दन के पास अंगुली लेकर जाता है। वह कभी उसके चेहरे पर हाथ फेर रहा होता है। इसके बाद शख्स को लेने के देने पड़ जाते हैं। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि रसेल वाइपर सांप सीधा उस शख्स की उंगली पर काटता है। वह जिस तरह शख्स की उंगली पर काटता है, उसकी उंगली सड़ जाती है। आप देख सकते हैं कि सांप का डंक लगते ही शख्स झट से उसे नीचे फेंक देता है। बताया जाता है कि रसेल वाइपर दक्षिण एशिया का सबसे खतरनाक सांप होता है। इसकी एक बाइट इंसान को लकवाग्रस्त भी कर सकती है। वहीं सही इलाज न मिलने पर इंसान की मौत भी हो सकती है।
