वायरल न्यूज़

Starbucks में बैठे-बैठे शख्स ने लगाया ऐसा शातिर जुगाड़, 190 में मिली 400 की कॉफी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 9, 2023, 05:33 PM IST

संदीप मल नाम के एक व्यक्ति ने कॉफी खरीदने के लिए एक अनोखी ट्रिक लगाई, जिससे उसे 400 रुपये की कॉफी महज 190 रुपए में मिल गई। ऐसे में शख्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट किया, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

400 की कॉफी 190 में खरीदी (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखी तरकीब लगाकर 190 रुपये में खरीदी कॉफी
  • स्टारबक्स में प्राइस था 400 रुपए
  • जमकर वायरल हो रहा यह पोस्ट

Ajab Gajab News: स्टारबक्स का नाम तो सुना ही होगा, यह अपने कॉफी के लिए काफी फेमस है। ऐसे में आप सब ये भी जानते होंगे कि यहां कॉफी काफी महंगे दाम में मिलती है। ऐसे में अगर आपको हम यह कहे कि 400 रुपए की कॉफी पर आपको 50 फीसदी से अधिक का ऑफ मिल जाए तो आपका कैसा रियक्शन होगा? दरअसल, ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक शक्स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है।

शख्स का नाम संदीप मल है, जो स्टारबक्स में कॉफी पीने के लिए पहुंचा, जहां उसने रेट लिस्ट में कॉफी का दाम 400 रुपए देखा। ऐसे में शख्स ने सोचा क्यों नहीं ऑनलाइन ट्राई की जाएं। ऐसे में शख्स ने Zomato पर ट्राई करने का फैसला किया और स्टारबक्स में बैठे-बैठे ही उन्होंने जोमैटो पर उस कॉफी का ऑर्डर दे दिया, जो उसे महज 190 रुपए में ही मिल गई। खास बात ये रही है कि डिलीवरी ब्वॉय ने उसी काउंटर से कॉफी खरीदी और शख्स को वही पर डिलीवर कर दी।

आउट ऑफ कोर्स है ये जुगाड़

इसके बाद होना क्या था.. संदीप मल ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ये वाला बिजनेस अपनी अक्ल से चलता है, जो पूरी तरह से आउट ऑफ कोर्स है। इसके बाद तो जैसे सोशल मीडिया पर भूचाल सा आ गया और पोस्ट वायरल हो गई। यह पोस्ट शख्स ने 6 जून को की थी, जिसे अब तक 1 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है और 10000 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। और तो और इस पर काफी मजेदार कमेंट्स भी किए जा रहे हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article