Video Viral: सोशल मीडिया पर खुद को वायरल करने और अपनी वीडियो को वायरल कराने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं। ये तो लगभग हर कोई जानता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे जो भी देख रहा है। बस अपना पेट पकड़ कर हंस रहा है।
कीचड़ से बचने के लिए किया ये काम
दरअसल एक शख्स कीचड़ से बचने की कोशिश में अपना गजब का दिमाग चलाता है। वह ईंट के चप्पल पहनकर कीचड़ वाले रास्ते को पार करता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @maximum_manthan अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है : "अब पैर में कीचड़ नहीं लगेगा।"
वीडियो को अब तक तीस लाख से ज्यादा लोगों ने देखा
इस वीडियो को अब तक तीस लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है तो वहीं पर इस पर हजारों सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किया है और साथ ही लाइक और शेयर भी किया हो। इंटरनेट यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में लिखा : "कैसे - कैसे लोग हैं ये" दूसरे ने लिखा : "लाइफ टाइम गारंटी" तीसरे ने लिखा: "भाई एक जोड़ी मेरे लिए भी बनवा दो, पैसे में भेज रहा हूं" वहीं पर चौथे ने लिखा : "सही है अब ये नहीं टूटेगा।"
