बॉलीवुड

CJP प्रदर्शन पर सवाल उठाने के बाद Ranvir Shorey को मिली धमकी, मुंबई पुलिस से की शिकायत

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी को धमकी भरे ईमेल मिलने की खबर है। एक्टर ने स्क्रीनशॉट साझा कर पुलिस में शिकायत की है। जानिए पूरा मामला इस रिपोर्ट में।

Image

रणवीर शौरी को मिली धमकी (pic credit-instagram)

सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शन पर अपनी राय रखने के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) को धमकी भरे ईमेल मिलने का मामला सामने आया है। रणवीर शौरी ने इन ईमेल के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए हैं। साथ ही उन्होंने साइबर पुलिस और मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर मामले पर कार्रवाई की मांग की है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-बाल बाल बचे Emraan Hashmi? गनमास्टर जी9' के सेट पर बड़ा हादसा टला)

ईमेल में क्या लिखा था?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज परिहार नाम का इस्तेमाल करने वाले एक शख्स ने रणवीर शौरी को ईमेल भेजा। इसमें गाली-गलौज करते हुए दावा किया गया कि वह एक्टर की लोकेशन और उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है। ईमेल में यह भी धमकी दी गई कि सही समय आने पर उन पर हमला किया जाएगा। धमकी मिलने के बाद रणवीर शौरी ने महाराष्ट्र साइबर को टैग करते हुए मामले की जांच करने की अपील की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि उन्हें दो ईमेल खातों से धमकियां मिली हैं और पुलिस को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए। रणवीर शौरी की पोस्ट पर मुंबई पुलिस ने जवाब देते हुए उनसे निजी संदेश यानी डीएम के जरिए अपनी संपर्क जानकारी साझा करने को कहा। एक्टर ने पुलिस की तुरंत कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया और इस मामले में आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई।

CJP के विरोध प्रदर्शन पर क्या बोले थे रणवीर शौरी?

जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर शौरी को ये धमकियां सीजेपी के विरोध प्रदर्शन की आलोचना करने के बाद मिलीं। एक्टर ने एक्स पर लिखा था कि राजनीतिक दलों को अपनी बात रखने के लिए सड़कों पर उतरने के बजाय संसद, चुनाव और अदालतों का सहारा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि संसद या चुनाव तक पहुंचने का रास्ता सही नहीं है, तो उसे अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए। उनके मुताबिक, सड़कों को रोकना और आम लोगों के साथ-साथ कानून-व्यवस्था संभालने वाली व्यवस्था को परेशान करना लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article