क्रिकेट

IND vs WI Live Streaming: फ्री में कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल इस सीरीज में 2-1 से आगे है। यदि आप भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

भारत और वेस्टइंडीज लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

IND vs WI Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को हैदराबाद में खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है और इस मुकाबले को जीत कर वह सीरीज अपने पक्ष में करने के इरादे से उतरेगी। वहीं दूसरी तरफ दूसरे मुकाबले में दूसरा बड़ा चेज हासिल कर चुकी वेस्टइंडीज के पास सीरीज में बने रहने के लिए आखिरी मौका है। भारत ने इस मैदान पर पिछली बार टी20 मैच बांग्लादेश के खिलाफ 2024 में खेला था जब उसने छह विकेट पर 297 रन बनाकर 133 रन से जीत दर्ज की थी। सैमसन ने उस मैच में 43 गेंद में 111 रन बनाये थे और वह एक बार फिर यहां यादगार पारी खेलना चाहेंगे। यदि आप भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा भारत और वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच (IND vs WI Match Date)

भारत और वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच 14 अक्टूबर यानी बुधवार को खेला जाएगा।

कहां होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच (IND vs WI Match Venue)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज का मैच दिल्ली के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच (IND vs WI Match Timing)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज का मैच भारतीय समयनुसार 7.00 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 6.30 बजे होगा।

कहां देखें भारत और वेस्टइंडीज दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs WI Match Live Streaming)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉट स्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

भारत और वेस्ट इंडीज की टीमें :

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, आमिर जांगू (विकेटकीपर), कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफान रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article