बॉलीवुड

Ramayana Controversy: कानूनी विवाद में फंसी रणबीर कपूर की 'रामायण', झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल हुई PIL

Ramayana Movie Controversy: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल की गई है। इस मूवी की स्क्रीनिंग पर रोक की मांग भी की गई है।

Image

'रामायण' के खिलाफ दायर हुई जनहित याचिका (Pic Credit: Instagram)

Ramayana Movie Controversy: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर रिलीज के बीच दिनों के बाद अब यह विवादों में फंसती नजर आ रही है। फिल्म की कास्टिंग से लेकर कहानी को पर्दे पर दिखाने तक, यह अब तक कई तरह की आलोचनाओं का सामना कर चुकी है। अब 'रामायण' को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। झारखंड हाईकोर्ट में 'रामायण' की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की मांग करते हुए एक जनहित याचिका यानी पीआईएल दाखिल की गई है।

'रामायण' के खिलाफ दाखिल हुई पीआईएल

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में अधिवक्ता संतोष कुमार सोनी ने 'रामायण' के खिलाफ पीआईएल दाखिल की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म के कुछ सीन्स में रामायण की कहानी को सही तरह से पेश नहीं किया गया है। याचिकाकर्ता का यह भी कहना है कि इस महाकाव्य के चित्रण में बदलाव किए गए हैं, जिससे कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। इस याचिका में 'रामायण' की सिनेमाघरों के साथ-साथ बाकी प्लेटफॉर्म पर इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की मांग भी की गई है।

इस मामले में अभी अदालत की ओर से फैसला अभी आया नहीं है। इस याचिका से पहले विश्व हिंदू परिषद ने भी 'रामायण' की स्क्रीनिंग पर आपत्ति जताई है। संगठन ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से फिल्म को दिया गया सर्टिफिकेट वापस लेने और इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की मांग की है। बताते चलें रणबीर कपूर इस मूवी में भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में माता सीता का रोल साई पल्लवी और यश को रावण के किरदार में देखा जा रहा है। यह फिल्म दुनिया भर में 1700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article