Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको रोजाना कई अनोखे नजारे (Shocking Video) देखने को मिलते होंगे। कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारों को देखकर बड़े-बड़े सूरमा भी घबरा जाते हैं। जबकि, कुछ मामले सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स ने 40 लाख की डायमंड रिंग को निगल लिया। सुनकर भले ही आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन वीडियो देखकर जरूर घबरा जाएंगे।
इस धरती पर कई अनोखे लोग मौजूद हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं, जो अपने फायदे के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स ज्वेलरी की दुकान में बैठा हुआ है और अंगूठी देख रहा है। देखकर ऐसा लगता है जैसे वो अंगूठी खरीदने आया है। लेकिन, अगले ही पल वो ऐसा काम करता है, जिसे देखकर सब हैरान रह गए। देखें वीडियो...
शख्स ने निगल ली अंगूठी
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर हिल गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये शख्स तो वाकई में अनोखा है। बताया जा रहा है कि शख्स ने 40 लाख की डायमंड रिंग ही निगल ली। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'elegance.jewellers' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
