वायरल न्यूज़

पाकिस्तानी ने महिला के साथ किया ऐसा मोबाइल फ्रॉड, जिसे देखकर दिमाग भी काम नहीं करेगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 10, 2025, 09:18 AM IST

Viral Video Today: अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो में देखेंगे कि किसी पाकिस्तानी फ्रॉड ने सीधी सादी महिला को स्मार्टफोन बताकर कीपैर्ड वावा फोन बेच दिया। महिला परेशान होकर मोबाइल शॉप पहुंची और तब पूरा मामला सामने आया।

Image

वायरल वीडियो देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो एक सीधी सादी महिला से जुड़ा है जिसने किसी अनजान पाकिस्तानी शख्स से कैमरे वाला मोबाइल खरीद लिया। महिला ने फोन खरीदा और कैमरा चालू नहीं हुआ तो सीधे मोबाइल शॉप पहुंची। यहां उसने शख्स से कैमरा चालू करने के लिए कहा। शख्स मोबाइल हाथ में लेता है और जो कुछ उसने देखा उसका दिमाग घूम गया और एक पल को दिमाग ने काम करना तक बंद कर दिया। इसके बाद शख्स ने खुद वीडियो में बताया है। वायरल वीडियो में शख्स कहता है कि एक महिला उसके पास कैमरा ठीक करवाने आई है।

कीपैड वाले फोन में फिट किया कैमरा

महिला आगे बताती है कि उसे किसी पाकिस्तानी शख्स ने ये मोबाइल बेचा है। मगर फ्रेम में शख्स के हाथ में जो फोन नजर आता है उसे देखकर किसी का भी दिमाग घूम जाएगा। इसमें देखेंगे शख्स के हाथ में सैमसंग का बेहद नॉर्मल कीपैड वाला फोन है। हैरानी होती है पाकिस्तानी ठग ने इसके पीछे नकली कैमरा लगा दिया और महिला को स्मार्टफोन बताकर बेच दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर गुस्सा भी आता है और हंसी भी खूब आती है।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

वायरल वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, 'Technologia Technologia.' एक कमेंट में लिखा गया, 'अब इसे ब्लूटूथ से कनेक्ट कर लेना।' इसी तरह एक फनी में कमेंट में फोन में सचमुच कैमरा चलाने की सलाह दी गई। मालूम हो वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर memes_wri8s नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article