वायरल न्यूज़

Viral Video: शौक या सनक... सड़क पर आग लगाकर बर्थ डे किया सेलिब्रेट, वीडियो वायरल होने पर हुआ गिरफ्तार

Viral Video: एक शख्स ने खतरनाक अंदाज में बर्थ डे को सेलिब्रेट करते हुए सड़क पर आग लगा दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

खतरनाक स्टंट

Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आए दिन लोग अजीबोगरीब हरकत करते रहते हैं। कुछ लोग तो नियमों की धज्जियां तक उड़ा देते हैं और जमकर स्टंटबाजी करते हैं। कुछ को इसमें कामयाबी मिल जाती है। जबकि, कईयों के खिलाफी कार्रवाई भी हो जाती है। आप सबने भी इस तरह के कई वीडियो देखे होंगे। इसी कड़ी में मुंबई से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने जन्मदिन पर खतरनाक (Stunt Video) अंदाज में सड़क पर आग लगा दी और गाड़ी से चलते बना। वहीं, जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आलम ये है कि यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

    बताया जा रहा है कि मुंबई का रहने वाला 33 वर्षीय कार डीलर ने खतरनाक अंदाज में अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट किया। गोरेगांव पश्चिम में जोगेश्वरी के एक कार डीलर ने कथित तौर पर सनटेक सिटी फोर्थ एवेन्यू के बाहर एमएमआरडीए रोड पर पेट्रोल डालकर जन्मदिन का वीडियो बनाते समय उसमें आग लगा दी। इस खतरनाक हरकत से सड़क चार जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई। खड़ी गाड़ियां बाल-बाल बचीं। जन्मदिन पर किए गए एक खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद गोरेगांव पुलिस ने मुंबई के 33 वर्षीय कार डीलर को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में भी आप देख सकते हैं एक व्यक्ति कार के सामने खड़ा होकर सिगरेट जलाने की कोशिश करता दिख रहा है। सड़क पर ज्वलनशील पदार्थ से "33" लिखा हुआ है। माचिस की तीली जलाने के बाद वह सड़क पर आग लगा देता है। वीडियो में आगे दिखाया गया है कि वह कुछ देर तक जलती हुई सड़क पर चलता है और फिर अपनी कार में बैठकर चला जाता है। देखें वीडियो...

    खतरनाक स्टंटबाजी

    रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय व्यक्ति की पहचान एक ऑटोमोबाइल डीलर के रूप में हुई और उसे गोरेगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। खबरों के मुताबिक, पुलिस को इस घटना की जानकारी तब मिली जब जन्मदिन की रील वायरल हुई और ऑनलाइन लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस घटना से सोशल मीडिया पर भी लोग काफी भड़के हुए हैं। कुछ का कहना है कि ये काफी घटिया हरकत है। किसी ने लिखा ये तो सरासर बेवकूफी है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article