वायरल न्यूज़

स्विमिंग पूल में छलांग लगाने चला था शख्स, गीले फर्श पर ऐसे फिसला सीधे गाड़ी से जा टकराया, देखें VIDEO

Viral Video: एक शख्स स्विमिंग पूल में डाइव लगाने के इरादे से पीछे से दौड़ता हुआ आता है। लेकिन,पूल के किनारे का फर्श गीला होने के कारण वह बुरी तरह फिसल जाता है। नियंत्रण खोने के बाद वह स्विमिंग पूल में गिरने के बजाय सीधे पास खड़ी गाड़ी के नीचे जाकर जोर से टकरा जाता है।

Image

शख्स के साथ हो गया खेल (तस्वीर साभार- @firlationvids)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन मजेदार और अजीबोगरीब घटनाओं के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। ऐसा ही एक फनी वीडियो (Funny Video) इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स मस्ती करते हुए पूल में डाइव लगाने के इरादे से उतरता है, लेकिन उसके साथ ऐसा खेल हो जाता है, जिसे देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पार्टी जैसा माहौल है, जहां स्विमिंग पूल के पास कुछ लोग खड़े हैं। तभी एक शख्स पूल में डाइव लगाने के इरादे से पीछे से तेजी से दौड़ता हुआ आता है। लेकिन जैसा उसने सोचा था, वैसा बिल्कुल नहीं हुआ। पूल के आसपास की टाइल्स गीली थीं। जैसे ही शख्स ने छलांग लगाने की कोशिश की, उसका पैर बुरी तरह फिसल गया। इसके बाद शख्स पेट के बल फर्श पर स्लिप होता चला गया और पूल में गिरने की जगह सीधे पास खड़ी सिल्वर रंग की पिकअप ट्रक के बंपर से जा टकराया। जिस तरह का माहौल था उसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। देखें वीडियो...

    मजेदार नजारा

    घटना इतनी अचानक और अजीब थी कि पास खड़े उसके दोस्त पहले तो भौचक्के रह गए, लेकिन फिर माहौल ठहाकों से गूंज उठा। गनीमत यह रही कि गाड़ी खड़ी थी और शख्स को कोई गंभीर चोट नहीं लगी, जिससे यह हादसा एक मजेदार याद बनकर रह गया। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है। यूजर्स इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि गीले फर्श पर दौड़ना कितना खतरनाक हो सकता है, जबकि कुछ लोग इसे अब तक का सबसे फनी "स्लिप एंड स्लाइड" बता रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article