Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक हाहाकारी वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कई अनोखे नजारे पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में थाईलैंड से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। बताया जा रहा है कि यहां एक सुपरमार्केट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों को वहां अचानक ऐसा मेहमान नजर आया, जिसकी उन्होंने शायद सपने में भी उम्मीद नहीं की होगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में करीब 6 फीट लंबी मॉनिटर लिजर्ड (lizard Video) स्टोर के भीतर घूमती दिखाई देती है। विशाल छिपकली को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और कई ग्राहक उससे दूरी बनाते नजर आए।
सुपरमार्केट के अंदर विशालकाय छिपकली
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी एक पल के लिए जरूर चकरा गया होगा। मन में यह भी सवाल उठ रहा होगा कि इतनी बड़ी छिपकली आखिर मार्केट में किस तरह पहुंच गई। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं इसे लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। किसी ने इसे 'स्टोर का सबसे अनोखा ग्राहक' बताया, तो किसी ने मजाक में कहा कि शायद यह भी अपनी पसंद का सामान तलाशने पहुंचा था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
