वायरल न्यूज़

बेटे के छोटे से कारोबार के लिए बस में प्रचार कर रही थीं बूढ़ी अम्मा, शख्स ने Video शेयर कर दिखाया एक मां का दिल

माता-पिता अपने बच्चों को सफल बनाने के लिए कितनी मेहनत करते हैं, वह आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं। जहां एक बूढ़ी अम्मा उम्र के इस पड़ाव पर भी अपने बेटे के कारोबार को बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई हैं।

Image

बेटे के कारोबार के बारे में बताते हुए बूढ़ी अम्मा (Instagram/@growwith_ani)

सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक बुजुर्ग महिला अपने बेटे के छोटे से कारोबार के लिए बस में प्रचार करते दिख रही है। इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अनिरुद्ध नाम के यूजर ने अपने अकाउंट @growwith_ani से शेयर किया है।

ये भी पढ़ें:

अम्मा ने बेटे के काम को बड़े ही गर्व से बताया

वीडियो में यूजर ने बताया कि बस में सफर करते समय उनकी मुलाकात एक बुजुर्ग महिला से हुई। बातचीत के दौरान महिला अपने बेटे के काम के बारे में बताने लगी। जैसा कि वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनिरुद्ध बस में उस बूढ़ी अम्मा के पास बैठे हैं। तभी महिला उनसे कहती है कि उनके बेटे का एक छोटा सा कारोबार है। जब अनिरुद्ध ने पूछा कि उनका बेटा क्या काम करता है, तो अम्मा ने अपने बेटे का विजिटिंग कार्ड निकालकर अनिरुद्ध को थमा दिया और बहुत ही गर्व से बताया कि उनका बेटा बलून डेकोरेशन का काम करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बूढ़ी अम्मा अपने बेटे का विजिटिंग कार्ड दिखाती है तो उस समय उनके चेहरे पर साफतौर पर गर्व दिखाई देता है।

यूजर ने अम्मा के बेटे के कारोबार को सपोर्ट करने की अपील की

अनिरुद्ध ने लोगों से अम्मा के बेटे के इस छोटे से कारोबार को सपोर्ट करने की अपील की। वीडियो में अनिरुद्ध उस विजिटिंग कार्ड को कैमरे की तरफ दिखाते हुए बोलते हैं कि इंदौर की इस अम्मा के बेटे बलून डेकोरेशन का काम करते हैं। इंदौर या उज्जैन में रहने वाले जिन लोगों को भी अपने यहां पर बलून डेकोरेशन का काम करवाना हो तो वे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

लोगों के दिल को छू गया यह वायरल वीडियो

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने बूढ़ी मां की खूब तारीफ की। लोगों ने कहा कि आखिर एक मां की दिल हमेशा अपने बच्चों की तरक्की की ही कामना करता है। कई यूजर्स ने कहा कि एक मां अपने बच्चे की सफलता के लिए हमेशा कुछ भी करने को तैयार रहती है। वहीं कई लोगों ने अनिरुद्ध की भी सराहना की कि जिन्होंने अम्मा के बेटे के उस छोटे से व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद करने की कोशिश की। कुछ यूजर्स ने उन्हें “रियल इन्फ्लुएंसर” भी कहा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article