वायरल न्यूज़

Viral Video: मार्केट में आया चोटी वाला पंखा, गर्मी में कूलिंग करने का अंदाज देख चकरा जाएगा दिमाग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 25, 2023, 02:11 PM IST

Desi Jugaad Fan: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी चोटी को पंखे की तरह का इस्तेमाल कर रहा है। जिसने भी इस जुगाड़ को देखा वो देखता ही रह गया।

Image

गर्मी से बचने का धांसू देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्मी से बचने के लिए शख्स का देसी जुगाड़
  • शख्स का अंदाज देखकर लोग रह गए हक्के-बक्के
  • वीडियो मचा रहा धमाल

Jugaad Viral Video: देश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। आलम ये है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। कुछ लोग तो गर्मी से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ (Jugaad Video) भिड़ा रहे हैं, जिसे देखकर बड़े-बड़े दिग्गजों का दिमाग चकरा गया है। इसी कड़ी में गर्मी से बचने के लिए एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ (Desi Jugaad) भिड़ाया, जिसे देखकर आपका दिमाग भी चकरा जाएगा। आलम ये है कि जुगाड़ (Indian Jugaad) का यह वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। हालांकि, कई लोग इस जुगाड़ (Funny Jugaad Video) की तारीफ भी कर रहे हैं।

गर्मी से बचने के लिए आपने जुगाड़ वाले एसी, पंखे और कूलर जरूर देखे होंगे। लेकिन, अब 'चोटी' वाला पंखा आया है। आप सोच रहे होंग 'चोटी' वाला पंखा? तो हम आपको बता दें कि इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स गर्मी से बचने के लिए चोटी वाले पंखे का इस्तेमाल कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स मस्त अंदाज में बाइक चलाते हुए जा रहे हैं। वहीं, अपनी चोटी को उसने पंखा बना लिया है। आलम ये है कि चोटी को वो गोल-गोल घुमाते हुए जा रहा है। जिसने भी इस जुगाड़ को देखा वो देखता ही रह गया। यकीन मानिए आप भी इस मजेदार वीडियो को बार-बार देखेंगे।

शख्स का धांसू जुगाड़

इस जुगाड़ को देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'rajasthani_best_song' नाम के पेज से शेयर किया गया है। जुगाड़ के इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि इस दुनिया में क्या-क्या देखना पड़ेगा भाई। कुछ का कहना है कि इस कहते हैं असली देसी जुगाड़। कईयों का कहना है कि ऐसा जुगाड़ तो आपको इंडिया में ही देखने को मिलेगा।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article