जंगल की दुनिया के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ खतरनाक और भयावह तो कुछ अजीबोगरीब। हाल में जो वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसे देख लोगों के प्राण ही सूख गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मॉर्निंग वॉक पर निकला हुआ है। कुछ देर बाद वह भारते हुए पाया गया। दरअसल, उसके पीछे एक गैंडा पड़ गया था। वीडियो में दिख रहा है कि आगे-आगे शख्स भाग रहा है और उसके पीछे-पीछे गैंडा दौड़ रहा है। वीडियो इस प्वाइंट पर खत्म हो जाता है और यह पता नहीं चल पता कि आगे उस शख्स का क्या हुआ।
गैंडे से जान बचाकर भागता शख्स
भागम-भाग का यह पूरा वीडियो वहां एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें शख्स को गैंडे से अपनी जान बचाकर भागते हुए देखा गया। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि ये पूरी घटना नेपाल के चितवन नेशनल पार्क की है। जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स के पीछे गैंडा पड़ गया।
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की बौछार हो गई। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "नेपाल के प्रसिद्ध चितवन नेशनल पार्क के आसपास रहने वाले लोगों के लिए वन्यजीवों से रोजाना का सामना आम बात है।" दूसरे ने लिखा, "चितवन नेशनल पार्क के आस-पास मॉर्निंग वॉक कभी भी एडवेंचर बन सकती है इसलिए सुबह-शाम की सैर पर निकले लोग थोड़े सचेत रहें।"
UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट है चितवन नेशनल पार्क
बताते चलें कि चितवन नेशनल पार्क UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और यहां दुनिया के सबसे बड़े एक-सींग वाले गैंडों (Greater One-Horned Rhinoceros) की आबादी करीब 700 से ज्यादा है। ये गैंडे कई बार इंसानों के रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
