Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर 'लाइक' और 'व्यूज' पाने का ऐसा बुखार चढ़ा है कि लोग बिना सुरक्षा के खतरनाक स्टंट (stunt Video) करने से भी नहीं हिचकिचाते। कई बार तो ट्रेंड में आने का यह जूनून हास्यपद और दर्दनाक हादसे में बदल जाता है। ऐसा ही एक ताजा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट कर रहा था। लेकिन, अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और सड़क पर धड़ाम से गिरा। इस नजारे को देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए।
क्या है वीडियो में?
वीडियो की शुरुआत में एक राइडर अपनी बाइक पर सवार होकर सड़क पर फर्राटा भरता दिखाई देता है। स्क्रीन पर बड़े-बड़े अक्षरों में "1 MILLION" लिखा नजर आता है। जैसे ही राइडर जोश में आकर बाइक का अगला पहिया हवा में उठाकर व्हीली स्टंट मारने की कोशिश करता है, उसका बैलेंस पूरी तरह बिगड़ जाता है। अगले ही पल राइडर सड़क पर धड़ाम से जा गिरता है। हादसा इतना तेज था कि बाइक गिरने के बाद काफी दूर तक सड़क पर घिसटती हुई चली गई, जिससे सड़क पर तेज चिंगारियां निकलने लगीं। गनीमत यह रही कि पीछे कोई भारी वाहन नहीं आ रहा था और राइडर तुरंत उठकर सड़क किनारे जाने लगा। देखें वीडियो...
कैमरे में कैद हुआ खतरनाक नजारा
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे "1 Million Views पाने की नाकाम कोशिश" बताकर मजे ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, कई यूजर्स राइडर को बिना सेफ्टी गियर्स (जैसे हेलमेट, राइडिंग जैकेट) के स्टंट करने पर फटकार लगा रहे हैं। यहां आपको बता दें कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करना न केवल आपके लिए खतरनाक है, बल्कि यह दूसरों की जान भी जोखिम में डालता है। स्टंट्स हमेशा एक्सपर्ट्स की देखरेख में और सुरक्षित ट्रैक पर ही करें।
