वायरल न्यूज़

प्लेन के अंदर अचानक पावर बैंक से निकली आग की लपटें, यात्रियों की अटक गईं सांसें, देखें शॉकिंग VIDEO

Viral Video: चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की फ्लाइट (लैनझोउ से गुइयांग) में लैंडिंग के ठीक बाद ओवरहेड बिन में रखे पावर बैंक में अचानक आग लग गई। प्लेन में धुआं और लपटें देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, केबिन क्रू और यात्रियों ने तुरंत बहादुरी दिखाते हुए फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।

Image

प्लेन के अंदर पावर बैंक से आग (तस्वीर साभार- @aviationbrk)

Viral Video: हवाई सफर के दौरान एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक सामान की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। लांझोउ (Lanzhou) से गुइयांग (Guiyang) जा रही चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की एक फ्लाइट में लैंडिंग के ठीक बाद अचानक अफरा-तफरी मच गई। प्लेन के ओवरहेड बिन (सामान रखने की जगह) में रखे एक पावर बैंक में अचानक आग लग गई, जिससे पूरी केबिन में धुआं भर गया। इस घटना से कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

    लैंडिंग के तुरंत बाद बिगड़े हालात

    जानकारी के अनुसार, एयरक्राफ्ट जैसे ही गुइयांग लोंगदोंगबाओ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टच डाउन हुआ तभी यात्रियों को ऊपर बने लगेज रैक्स से जलने की बदबू और धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते ओवरहेड बिन से आग की लपटें उठने लगीं, जिससे यात्रियों के बीच डर का माहौल बन गया। एयरपोर्ट फायर सर्विसेज की टीम के मौके पर पहुंचने का इंतजार किए बिना, केबिन क्रू और सतर्क यात्रियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। क्रू मेंबर्स ने बिना समय गंवाए ऑन-बोर्ड मौजूद अग्निशामक यंत्रों और पानी का इस्तेमाल किया। वहीं, आसपास बैठे यात्रियों ने भी घबराने के बजाय क्रू का साथ दिया और तुरंत सामान को सुरक्षित दूर करने में मदद की। कुछ ही मिनटों के भीतर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। देखें वीडियो...

    कैमरे में कैद हुआ चौंकाने वाला नजारा

    राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को गंभीर चोट नहीं आई है। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में थी। घटना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित प्लेन से बाहर निकाला गया। नागरिक उड्डयन प्राधिकारियों ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए पावर बैंक की क्वालिटी और इस तरह के गैजेट्स को लेकर नियमों की समीक्षा शुरू कर दी है। वहीं, इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इतना ही नहीं इस मामले को लेकर लोग तरह-तरह के सवाल भी उठा रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article