वायरल न्यूज़

Rider Max Pro Viral Video: दो-दो साइकिल से किया ऐसा जबरदस्त स्टंट, देख खुली रह जाएंगी आंखें

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 22, 2023, 01:19 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो एक शख्स दो दो साइकिल से स्टंट करता नजर आ रहा है। ये वीडियो इतना शानदार है कि आप देखेंगे तो आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। देखें वीडियो...

Image

साइकिल से स्टंट करने वाला वीडियो वायरल

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने किया दो-दो साइकिल से स्टंट
  • देख हैरान रह जाएंगे आप
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Tremendous Stunt with Two Bicycles Viral Video: रील्स के इस दौर में अगर कोई वीडियो स्टंट का सामने आ जाए तो फिर तो उसको लोग इतना शेयर कर देते हैं कि वो खुद ब खुद वायरल हो जाता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें स्टंट की क्लिप दिखाई गई है। आलम ये है कि यह वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक शख्स दिखाई देगा, जो साइकिल से स्टंट करता हुआ नजर आएगा। इस स्टंट वाले वीडियो की सबसे खास बात यह है कि शख्स एक साइकिल से नहीं बल्कि दो-दो साइकिल से स्टंट कर रहा है, जिसे देख आप सन्न रह जाएंगे। चलती सड़क पर शख्स का ये स्टंट खूब वायरल हो रहा है। दोनों साइकिल को एक साथ चलाना और दोनों को एक साथ मेनटेन करने वाला ये वीडियो बेहद जबरदस्त लग रहा है।

दो-दो साइकिल से स्टंट का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों ने कई मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। इनमें से एक यूजर ने चटकारे लेते हुए कहा कि ये है असली कला, इस प्रकार की कला की खोज हड़प्पा सभ्यता की खुदाई में पाई गईं थी। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि टैलेंट तो सभी देशों के लोगों में है लेकिन इंडिया वालों की बात ही अलग है। लाइक्स और कमेंट की बात की जाए तो इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार देखा भी चुका है और शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'it_z_anil_38' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article