वायरल न्यूज़

अजब: शख्स ने किया अनोखा कारनामा, अपने घर की सीढ़ियों पर बनवा दिया मछलीघर, देखते रह जाएंगे Video

Viral Video: इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक शख्स ने अपने घर की सीढ़ियों पर मछलीघर बना लिया है। इस बात को सुनकर एक बार के लिए आप चौंकेगे। लेकिन जब वीडियो देखेंगे तब जाकर आपको यकीन होगा।

Image

अनोखी सीढ़ियां (इंस्टाग्राम)

Viral Video: आजकल लोगों को अपने घरों में शीशे के पॉट में मछलियां पालने का शौक बढ़ा है। लोग अपने घर में एक्वेरियम रखते हैं, जिसमें रंंग-बिरंगी सुंदर मछलियां पालते हैं। हालांकि इनका रखरखाव और देख-रेख भी करनी पड़ती है। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो मछलियां मर जाएंगी। इसके लिए समय-समय पर पानी बदलना और मछलियों को टाइम से खाना खिलाया जाता है। दूसरी तरफ एक शख्स ने बेहद ही अनोखा कारनामा किया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

वीडियो देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक शख्स ने अपने घर की सीढ़ियों पर मछलीघर बना लिया है। इस बात को सुनकर एक बार के लिए आप चौंकेगे। लेकिन जब वीडियो देखेंगे तब जाकर आपको यकीन होगा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने अपने घर की सीढ़ियां शीशे की बनवाई हैं। इन डिब्बानुमा शीशों में उसने पानी भरकर रंग-बिरंगी मछलियां पाल ली हैं। देखने में ये सीढ़ियां बेहद ही ज्यादा अनोखी और खूबसूरत लग रही हैं। देखें वीडियो-

आपने घर की सजावट में एक्वेरियम देखे होंगे। कई व्यवसायिक इमारतों में भी एक्वेरियम को खास तौर से शामिल किया जाता है। इसके अलावा अस्पताल, रेस्टोरेंट और ऑफिसों के रिसेप्शन में भी एक्वेरियम देखने को मिल जाता है। लेकिन सीढ़ियों पर अनोखे तरह से एक्वेरियम डिजाइन करना सबसे अलग है। वायरल हो रहे वीडियो को @yosemiteprivate नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article