वायरल न्यूज़

शोले का 'वीरू' बनकर शख्स का हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा, देखें VIDEO

VIDEO: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि, यहां एक शख्स प्रेमिका से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

Image

प्रेमिका से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स

Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती तक बंद हो जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा अनोखा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। क्योंकि, एक शख्स खुद को 'वीरू' समझकर अपनी 'बसंती' से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़कर और हाई वोल्टेज ड्रामा से सबको हैरान कर दिया। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

यह अजीबोगरीब घटना बिहार के सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड स्थित मनियारी गांव की है। यहां उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक शख्स अचानक चिलचिलाती धूप में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स का नाम जर्नादन कुमार है। युवक एक लड़की से प्यार करता है और उसी से शादी करना चाहता है। लेकिन, उसके घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं है। जब घरवाले ने शादी करवाने से मना कर दिया, तो वह नाराज होकर भीषण गर्मी में मोबाइल टावर पर चढ़ गया और तांडव मचाने लगा। इतना ही नहीं वहां से कूदकर सुसाइड करने की धमकी देने लगा। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और टावर के नीचे काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। देखें वीडियो...

घटना से इलाके में हड़कंप

आनन-फानन में लोगों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुनौरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन ने युवक को नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी। इतना ही नहीं मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद हैं। खबर लिखे जाने तक युवक को नीचे उतारने की कोशिश जारी थी। वहीं, इस मामले से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article