वायरल न्यूज़

VIDEO: बुजुर्ग को डसना चाह रहा था सांप, लेकिन 'माचो मैन' बन शख्स ने सांप को मुंह में ऐसे दबोचा, देखकर कांप जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने जहरीले सांप को अपने मुंह में दबोच लिया। इस नजारे को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

Image

दिल दहलाने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @ig.snr_10k)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कई बार आपको ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग कल्पना तक नहीं कर सकते। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को गर्व होता है। जबकि, कुछ मामले काफी हटके होते हैं और उन्हें अच्छे-अच्छे कांप जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा हाहाकारी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने ही जहरीले सांप (Snake Video) को मुंह में ऐसे दबोचा, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी।

    सांप का नाम सुनते ही बड़े-बड़े सूरमाओं के पसीने छूट जाते हैं। लिहाजा, ज्यादातर लोग सांपों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। क्योंकि, सांप कब, किस पर हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता? लेकिन, इस धरती पर कुछ लोग इतने अनोखे हैं, जो सांपों से भी पंगा लेने से बाज नहीं आते हैं। हैरानी की बात ये है कि लोग अपनी जान तक की परवाह नहीं करते। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स सांप को पकड़ने की कोशिश करता है। लेकिन, सांप गुस्से में आकर उसे डसना चाहता है। फिर शख्स ने ऐसा रूप धारण किया कि उसने सांप को ही अपने मुंह में दबोच लिया। देखें वीडियो...

    दिल दहलाने वाला नजारा

    वीडियो देखकर आपके रोंगटे भी जरूर खड़े हो गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो वाकई दिल दहलाने वाला नजारा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'ig.snr_10k' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं लोग वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये इंसान है या कुछ और। कुछ का कहना है कि शख्स ने तो कुदरत का खेल ही बदल दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article