वायरल न्यूज़

Viral Video: बाढ़ के बीच 900 से ज्यादा सांपों का आतंक...इस वीडियो को देखकर लोगों के रोंगटे हो गए खड़े

Viral Video: सोशल मीडिया पर चीन से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां बाढ़ के बीच सांपों का आतंक बढ़ गया है। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान है।

Image

बाढ़ के बीच सांप का कहर (तस्वीर साभार- @TGTM_Official)

Viral Video: भारत समेत दुनिया के कई शहरों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश (Rain Video) हो रही है। बारिश के कारण कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं और जन-जीवन पूरी तरह प्रभावित है। कुछ जगहों पर तो मामला काफी खतरनाक हो गया है और जान-माल का भारी नुकसान भी हो रहा है। बाढ़ को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे भी सामने आए हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इसी कड़ी में चीन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने बड़े-बड़े दिग्गजों की बोलती बंद कर दी है। क्योंकि, बाढ़ के बीच 900 से ज्यादा सांपों का आतंक अचानक बढ़ गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    बताया जा रहा है कि चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के हेंगझोउ के देंगवेई गांव में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। बाढ़ के कारण भारी तबाही मची हुई है। इसी बीच बाढ़ का पानी स्नेक ब्रीडिंग फार्म में घुस गया। फार्म को काफी नुकसान भी पहुंचा और फार्म में मौजूद बड़ी संख्या में सांप आस-पास के इलाके में फैल गए हैं। इस खबर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। क्योंकि, कई जहरीले सांप बाढ़ के पानी में घूम रहे हैं। जैसा कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं। जिस तरह का नजारा है, उसने लोगों की हालत खराब कर दी है। देखें वीडियो...

    दिल दहलाने वाला नजारा

    वहीं, इस खबर के बाद स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। सांपों को पकड़ने के लिए 10 सदस्यीय टीम तैनात की गई है। वहीं, स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कई लोगों को सांप ने काटा भी है। वहीं, अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को @TGTM_Official नाम के पेज से शेयर किया गया है। हजारों की संख्या में लोग इस वीडियो को अब तक देख चुके हैं। साथ ही काफी संख्या में लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article