वायरल न्यूज़

Viral Video: गुस्से में गजराज ने कार को उठा-उठाकर पटका, तांडव देखकर दिमाग के परखच्चे उड़ जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाथी का एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने गुस्से में ऐसा तांडव मचाया, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।

Image

हाथी का तांडव (तस्वीर साभार- @until_next_tym_)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग कांप जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके दिमागे के परखच्चे उड़ जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Elephant Video) में गुस्से में एक गजराज ने जमकर तांडव मचाया है।

    दुनिया में वैसे तो कई तरह के जानवर पाए जाते हैं। लेकिन, कुछ जानवर इतने खतरनाक होते हैं, जिनसे लोग दूरी बनाकर ही रखते हैं। हाथी भी उन्हीं में से एक है। आमतौर पर हाथी अपनी धुन में मस्त रहता है। लेकिन, जब गजराज को गुस्सा आता है, तो जमकर बवाल काटता है। आप सबने सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो भी देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी गजराज का खतरनाक अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं गुस्से में गजराज एक कार को उठा-उठाकर पटक रहा है। कार की उसने ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा। देखें वीडियो...

    हाथी का तांडव

    वीडियो देखकर जरूर आप भी हैरान रह गए होंगे। सोच रहे होंगे गजराज ने सच में बवाल काट दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'until_next_tym_' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों की संख्या में लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर काफी संख्या में लोगों ने रिएक्शन भी दिए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा है। कुछ का कहना है कि हाथी ने तो कार को कबाड़ बना दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article