वायरल न्यूज़

इसे कहते हैं जिगरा...जिंदा सांप को शख्स ने मुंह से ऐसे दबोचा, VIDEO देख कलेजा कांप जाएगा

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बदा आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स ने जिंदा सांप को मुंह में दबोच लिया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया।

Image

जिंदा सांप को शख्स ने दबोच लिया (तस्वीर साभार- @ayub_rider28_official.follow)

Shocking Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप भी चक्कर लगाते हैं, तो आपको भी एक से एक वीडियो देखने को मिलते होंगे। कई वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जो हंसाते-हंसाते दिन बना देता है। जबकि, कुछ वीडियो तो इतने खौफनाक होते हैं कि उन्हें देखकर लोग कांप तक जाते हैं। इन दिनों लोगों के बीच एक ऐसा ही खतनारक वीडियो चक्कर लगा रहा है, जिसमें एक शख्स जिंदा सांप को मुंह से दबोच रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो खौफ में आ गया। यकीन मानिए, इस नजारे को देखने के बाद आपको रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे।

सांप कितना खतरनाक होता है, ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। ज्यादातर लोग सांप से दूरी बनाकर ही रखते हैं। क्योंकि, सांप कब, कहां, किस पर वार कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता है? सोशल मीडिया पर भी आपको सांपों के कई खतरनाक वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स जिंदा सांप को मुंह से दबोचने की कोशिश कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि सांप उस पर हमला भी करता है, इसके बावजूद शख्स सांप को मुंह से दबोच लेता है। आखिर, नजारा कैसा होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

खौफनाक नजारा

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। सोच रहे होंगे कि सांप के साथ ऐसा खिलवाड़ कौन करता है? इंस्टाग्राम पर इस खतरनाक वीडियो को 'ayub_rider28_official.follow' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं। किसी का कहना है कि चाचा तो फायर हैं फायर। कुछ का कहना है कि ये स्टंट तो जानलेवा है। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article