स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। CSK New Support Staff: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले अपनी नई रणनीति के तहत बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने पूरे पुराने सपोर्ट स्टाफ की छुट्टी कर दी है। अब नए कोच जहीर खान की अगुवाई में नया सपोर्ट स्टाफ तैयार किया है। सीएसके की नई कोचिंग टीम में एल्बी मोर्केल की एंट्री हुई है। वहीं, मोहित शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2027 के सीजन से पहले अपने सहयोगी स्टाफ में मंगलवार को बड़े बदलावों की घोषणा करते हुए एल्बी मोर्कल और मोहित शर्मा को टीम के साथ जोड़ा। ये दोनों इस प्रतिष्ठित आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए लंबे समय तक खेल चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोर्कल को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया है, जबकि मोहित को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गैरेथ बैटी भी जुड़े टीम से
मोहित कई सत्र तक सुपरकिंग्स की तेज गेंदबाजी सेट-अप का हिस्सा रहे हैं। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर गैरेथ बैटी को भी सहायक कोच नियुक्त किया गया है। वहीं, साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मार्केल ने भी चेन्नई किंग्स के लिए खेल चुके हैं। फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर और सहायक कोच श्रीधरन श्रीराम टीम के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
जहीर खान बने हेड कोच
पांच बार की आईपीएल चैंपियन सुपरकिंग्स ने सोशल मीडिया पर इन नियुक्तियों की घोषणा की। टीम के सहयोगी स्टाफ की अगुआई मुख्य कोच जहीर खान करेंगे, जिन्होंने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह ली है। फ्लेमिंग 2009 से 2026 तक सुपरकिंग्स के मुख्य कोच रहे। सुपरकिंग्स ने टीम से अलग हो रहे सहयोगी स्टाफ के सदस्यों एरिक सिमंस, राजीव कुमार, टॉमी सिमसेक और माइकल हसी का भी आभार व्यक्त किया।
चेन्नई सुपर किंग्स का नया कोचिंग स्टाफ-
- हेड कोच- जहीर खान
- बॉलिंग कोच- मोहित शर्मा
- फील्डिंग कोच- जेम्स फोस्ट
- असिस्टेंट कोच- एल्बी मोर्केल, श्रीधरन श्रीराम, गैरथ बैटी
