वायरल न्यूज़

स्पाइडरमैन को टक्कर दे रहा यह शख्स, दीवार पर पुशअप्स मारकर उड़ा दी ग्रेविटी की धज्जियां

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग पता नहीं क्या-क्या करते हैं। हाल में इसका ही एक उदाहरण इस वायरल वीडियो में देखने को मिला, जहां एक लड़का खड़ी दीवार पर लेटकर पुशअप्स कर रहा है। फिलहाल लड़के का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल है।

Image

दीवार पर पुशअप करता युवक (X/@rose_k01)

सोशल मीडिया का जमाना है। जहां लोगों में वायरल होने का ऐसा भूत सवार है कि इसके लिए लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। कोई हाईवे पर डांस कर रहा है, तो कोई ट्रेन की छत पर योगा, तो वहीं कोई सड़क पर अजीबोगरीब स्टंट्स करके सारी लाइमलाइट चुराना चाहता है।

स्पाइडरमैन बना युवक

हाल ही में एक ऐसे ही वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है, जिसमें एक देसी युवक स्पाइडरमैन बनकर दीवार पर चिपक गया और वह खड़ी दीवार पर बड़े ही आराम से पुशअप्स मारने लगा। जी हां, बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में, कोई जाला नहीं, कोई सूट नहीं, बस नंगे हाथ और कमाल का बैलेंस बनाकर पुशअप्स करते दिखा।

दीवार से लटककर पुशअप्स करते दिखा शख्स

वीडियो में आप देख सकते हैं कि भाई सबसे पहले अपनी छत पर चढ़ता है, फिर दीवार के कोने का सहारा लेकर खुद को ऐसे फिट कर लेता है कि जैसे वह नीचे जमीन पर पुशअप्स लगा रहा हो। बस एक छोटी सी गलती हुई नहीं कि वह धड़ाम से नीचे गिर पड़ेगा, लेकिन वायरल होने के जोश में इस हीरो हीरालाल लाल को ये सब कहां दिख रहा है। वह तो बस आराम से पुशअप्स लगाते जा रहा है, जैसे वह जिम में फ्लोर पर कसरत कर रहा हो।

वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @rose_k01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, "इंडिया इज नॉट फॉर BEGINNERS!" वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वही, इस वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "घर पर ट्राई मत करना।" दूसरे ने लिखा, "ग्रेविटी क्या है? कभी सुना नहीं!" तीसरे ने लिखा, "किसी को जोश न आ जाए ये देखकर, वरना अस्पताल फुल हो जाएंगे।" चौथे ने लिखा, "प्रैक्टिस मेक्स ए मैन परफेक्ट... लेकिन भाई, ये परफेक्शन का तो ओवरडोज है।" पांचवें ने लिखा, "इंडियन स्पाइडरमैन लॉन्च, हॉलीवुड वालों, पैकअप करो।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article