दुल्हन के साथ-साथ विदेश से आईं उसकी सहेलियां भी लेने लगीं फेरे, शादी पर जो हुआ उसका वीडियो हुआ वायरल
- Authored by: Pankaj Yadav
- Updated Jan 1, 2026, 06:39 PM IST
सर्दियों के मौसम में शादियों का दौर शुरू हो जाता है। सोशल मीडिया पर भी सभी लोगों के फीड पर शादी के वीडियो भर-भर के आने लगते हैं। हाल में शादी से ही जुड़ा एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हंसते-हंसते गिर पड़े।
शादी के मंडप का नजारा (Instagram/@time4knowledge)
शादियों के इस सीजन में सोशल मीडिया पर शादी के तमाम वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें कुछ इमोशनल तो कुछ मजेदार होते हैं। हाल में ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई ठहाके लगाने को मजबूर हो गया।
दुल्हन के साथ फेरे लेने लगीं उसकी सहेलियां
वीडियो में देखा जा रहा है कि एक शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन सात फेरे ले रहे हैं। शादी के दौरान दुल्हन लाल रंग का लहंगा कैरी किए हुए है। दुल्हन का लाल लहंगा इतना भारी है कि दुल्हन को ठीक से चलते नहीं बन रहा। दुल्हन की इस तकलीफ को देख विदेश से आई उसकी सहेलियां उसकी मदद को आगे आईं और वे दुल्हन का लहंगा उठाकर दुल्हन के साथ-साथ ही चलने लगीं।
दुल्हन की सहेलियों को तुरंत रोका गया
दुल्हन की सहेलियों को दुल्हन के साथ फेरों में चलते देख उन्हें तुरंत टोका गया और कहा गया कि वे साथ-साथ ना चलें, नहीं तो दुल्हन के साथ-साथ उनकी भी शादी हो जाएगी और वे भी शादीशुदा मानी जाएंगी। दुल्हन की मदद को आईं उसकी सहेलियां इतनी मग्न थीं कि उन्हें इस बात का ध्यान ही नहीं रहा। जब उन्हें टोका गया तो दुल्हन ने उन्हें इस रस्म को समझाया। इस दौरान यह सुनकर दुल्हन की सहेलियां हैरान और कन्फ्यूज दिखीं।
मंडप में मौजूद लोग ठहाके लगाने को हुए मजबूर
रस्मों के बीच शादी का माहौल पूरी तरह बदल गया और मंडप में मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। यहां तक कि शादी करा रहे पंडित जी भी इस वाकये के बाद अपनी हंसी को रोक नहीं पाए और वे भी हंसने लगे। इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @time4knowledge नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
लोगों को भाया यह वीडियो
वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं, जहां लोगों ने एक से एक मजेदार कमेंट्स किए हैं। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "दूल्हा चुपचाप ये सब होते हुए देख रहा था और जान-बूझकर कुछ नहीं बोल रहा था।" दूसरे ने लिखा, "दुल्हन की दोस्त तो बहुत ही क्यूट हैं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।