वायरल न्यूज़

VIDEO: गोवा में पैरासेलिंग के दौरान बड़ा हादसा, बीच हवा में टूटी केबल, समुद्र में जा गिरा शख्स

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक पैरासेलिंग के दौरान पैराशूट की केबल टूट गई और उस पर सवार पर्यटक सीधे समुद्र में जा गिरा।

Image

पैरासेलिंग करते समय बीच हवा में टूटी केबल, समुद्र में गिरा पर्यटक (Times Now Navbharat)

सोचिए आप पैराशूट पर पैरासेलिंग कर रहे हों और अचानक से केबल बीच में ही टूट जाए। इस मंजर को सोचना ही बहुत भयावह लग रहा है। मगर कुछ ऐसी ही घटना गोवा घूमने आए एक पर्यटक के साथ सच में घट गई। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कहां का है यह वीडियो?

वीडियो गोवा के मशहूर बागा बीच (Baga Beach) का बताया जा रहा है। जहां पैरासेलिंग करते समय एक पर्यटक के साथ एक भयानक घटना घट गई। बताया जा रहा है कि पर्यटक समुद्र के ऊपर हवा में पैरासेलिंग का आनंद ले रहा था। तभी अचानक पैराशूट को खींच रही केबल बीच हवा में ही टूट गई और केबल के टूटते ही पर्यटक सीधे समुद्र में जा गिरा। यह घटना बीते कल 30 मार्च के शाम की है।

पैरासेलिंग के दौरान टूटी केबल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पर्यटक क्रूज पर बंधी एक केबल के सहारे पैरासेलिंग का आनंद ले रहा है। समुद्र अपने ऊफान पर है, इतने में अचानक से पैराशूट से बंधी केबल टूट जाती है और वह पर्यटक सीधे समुद्र की गोद में समा जाता है। इस पूरी घटना को पास में मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें:

लाइफ जैकेट ने बचाई जान

इस हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि पर्यटक ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। इसी वजह से वह समुद्र में गिरने के बाद सुरक्षित रहा और डूबने से बच गया। जैसे ही पर्यटक पानी में गिरा, वहां मौजूद क्रूज के स्टाफ और लाइफगार्ड्स ने तुरंत समुद्र में छलांग लगा दी और उन्होंने कुछ ही मिनटों में पर्यटक को समुद्र से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ये भी पढ़ें:

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। अधिकारियों ने इस पूरे हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। अगर जांच में यह पाया गया कि पैरासेलिंग ऑपरेटर की तरफ से किसी भी तरह की लापरवाही हुई है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद गोवा में होने वाले एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। कई लोगों का कहना है कि पर्यटकों की सुरक्षा के लिए नियमों का सख्ती से पालन होना जरूरी है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article