हादसे कब और किसके साथ हो जाए, ये कोई नहीं बता सकता। कई बार लोगों की एक छोटी सी गलती उन्हें इतनी भारी पड़ती है कि उनके साथ कोई ना कोई घटना अचानक घटित हो जाती है। जैसे इस व्यक्ति के साथ हुआ, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
छत से नीचे गिरा व्यक्ति
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी छत से नीचे गिर जाता है, मगर उसकी किस्मत बहुत अच्छी थी, जो उस छत के नीचे खड़े व्यक्ति की नजर उस पर पड़ जाती है और वह तुरंत एक्टिव हो जाता है। वह शख्स घर की दीवार पर पाइप से पानी पटा रहा था, तभी व्यक्ति के नीचे गिरते ही वह अपने हाथ फैलाकर उसे रोकने की कोशिश करने लगता है।
शख्स ने छत से नीचे गिर रहे व्यक्ति की बचाई जान
व्यक्ति के नीचे गिरते ही शख्स अपने दोनों हाथों को खोलकर उसे रोकने की कोशिश करता है और वह उस व्यक्ति को बचा लेता है। ऊपर से नीचे गिर रहा वह व्यक्ति उस शख्स के शरीर पर गिर पड़ता है। ऐसे में उसकी जान बच जाती है। अगर वह शख्स नहीं होता तो शायद नीचे गिरने से उसे काफी चोट लग सकती थी या फिर उसकी जान भी जा सकती थी। ऐसे में वह शख्स उसके लिए जीवनदाता बनकर उसके नीचे खड़ा हो जाता है।
साफ-सफाई के दौरान छत से नीचे गिरा शख्स
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के टाइटल में बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने छत पर साफ-सफाई कर रहा था, अचानक वह छत से नीचे गिर पड़ा, मगर नीचे खड़े इस शख्स ने उसकी जान बचा ली। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अब यह व्यक्ति उस शख्स के प्रति जीवनभर के लिए उसका एहसानमंद रहेगा।" दूसरे ने लिखा, "जब दूसरों के बचाने की बात आती है तो एक मर्द कुछ ऐसे ही रिसपॉन्स करता है।" तीसरे ने लिखा, "शानदार कैच पकड़ा है भाई ने।" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया और उस शख्स के बहादुरी और इंसानियत की जमकर तारीफ की।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
