वायरल न्यूज़

Magarmach Ka Video: मगरमच्छ के साथ आंख मिचौली खेल रहा था शख्स, फिर हुआ ऐसा झन्नाटेदार खेल...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 7, 2023, 11:24 AM IST

Crocodile Attack Video: एक शख्स मगरमच्छ के साथ मजे ले रहा था। अचानक 'समंदर के सिकंदर' ने शख्स पर इस तरह हमला किया, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

मगरमच्छ के साथ पंगा लेना शख्स को पड़ा भारी, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ के साथ मस्ती करना शख्स को पड़ा भारी
  • 'समंदर के सिकंदर' ने खतरनाक अंदाज में किया हमला
  • वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

Magarmach Ka Viral Video: कई बार मजे लेने के लिए इंसान जानवरों के साथ ना केवल मस्ती करते हैं, बल्कि उनके साथ खतरनाक खेल भी खेलते रहते हैं। लेकिन, कई बार इस खेल में परिणाम काफी चौंकाने वाला होता है। जिसे देखकर लोग दहल जाते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है। सोशल मीडिया पर भी आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छ (Magarmach Ka Viral Video) के साथ मजे लेने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, उसके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे वो शायद ही कभी भूल पाएगा। इतना ही नहीं वीडियो (Crocodile Attack Video) देखने के बाद आप भी यहीं कहेंगे, ' शख्स की किस्मत गजब की है '।

मगरमच्छ से पंगा लेने में बड़े-बड़े जानवर घबराते हैं। पानी के अंदर तो 'समंदर के सिकंदर' का एकक्षत्र राज चलता है। ऐसे में जरा सोचिए अगर मगरमच्छ किसी इंसान पर हमला करे तो उसकी क्या हालत होगी? लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको कुछ अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Shocking Video) में आप देख सकते हैं एक शख्स मगरमच्छ के ऊपर बैठा है। मगरमच्छ का मुंह खुला है। शख्स ने मुंह के आधे हिस्से को अपने चेहरे से दबा रखा है। उसके बाद शख्स मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालने लगता है। फिर जो होता है उसे देखकर एक पल के लिए आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। तो दिल थामकर देखें ये खतरनाक वीडियो...

दिल दहलाने वाला नजारा

वीडियो देखकर आपका दिल भी जरूर दहल गया होगा। अब यह खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस नजारे को करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 17 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पंसद किए हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'ranthambore.vibes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कई लोग तो इस नजारे को देखकर कांप गए। वहीं, वाइल्ड लाइफ लवर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article