जो लोग अक्सर बात-बात पर अपने माता-पिता को यह ताने देते रहते हैं कि, 'आखिर आपने हमारे लिए किया ही क्या है?' उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जरूर देखना चाहिए। किसी भी माता-पिता के लिए उनके बच्चों का भविष्य बहुत ही मायने रखता है और वे इसके लिए दिन-रात तपस्या करते हैं। जीतोड़ मेहनत करके उनकी पढ़ाई कराते हैं और उनका भविष्य संवारते हैं। गर्मी हो, बारिश हो या थकान, मां-बाप अपने बच्चों के लिए हर परेशानी खुशी-खुशी सह लेते हैं। ताकी उनका बच्चा एक बेहतर और कामयाब इंसान बन सके।
बच्चे को स्कूल पहुंचाने के लिए मां की ये मेहनत देख भावुक हुए लोग
हाल में जो वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, वह इसी बात का उदाहरण है कि एक मां-बाप कितनी मेहनत करके अपने बच्चों को पढ़ाते-लिखाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां अपने बच्चे को साइकिल पर स्कूल ले जाती नजर आ रही है। मां ने चेहरे को पीले कपड़े से ढंका हुआ है और पीछे स्कूल यूनिफॉर्म पहना बच्चा बैग लटकाए साइकिल की करियर पर आराम से बैठा है। साइकिल की हैंडल में बच्चे का थरमस लटका हुआ है और सड़क पर ट्रैफिक के बीच मां आराम से साइकिल चलाते हुए नजर आ रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
वायरल वीडियो ने छू लिया हर किसी का दिल
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @CopAmir नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है, इसमें लिखा गया है कि मां-बाप के प्यार और बलिदान का कर्ज कोई भी संतान पूरी तरह नहीं चुका सकती। बचपन में मां-बाप ही बच्चों की उंगली पकड़कर उन्हें चलना सिखाते हैं। बच्चे गिरते हैं तो उन्हें उठाते हैं, बीमार पड़ते हैं तो रातभर जागते हैं और अपनी जरूरतों को पीछे रखकर बच्चों की खुशियों का ध्यान रखते हैं लेकिन समय बदलने के साथ कई बार रिश्तों में भी दूरी आने लगती है। बच्चे बड़े होकर अपनी नौकरी, परिवार और दूसरी जिम्मेदारियों में व्यस्त हो जाते हैं। ऐसे में कुछ मां-बाप अकेले पड़ जाते हैं। सबसे दुख की बात तब होती है, जब जिन बच्चों के लिए उन्होंने पूरी जिंदगी मेहनत की, वही बच्चे बुढ़ापे में उन्हें बोझ समझने लगते हैं।
वीडियो देख भावुक हुए लोग
इस वीडियो (Video) को देखने के बाद तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। जहां कई लोगों ने वीडियो शेयर करने वाले यूजर की बात से सहमति जताई। वहीं कई अन्य लोगों ने माता-पिता के किए गए बलिदानों को सर्वोपरी बताया और मां को भगवान से भी ऊपर का दर्जा दिया। कई लोगों ने कहा कि माता-पिता ईश्वर का रूप होते हैं और उनका कर्ज कभी नहीं चुकाया जा सकता।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
