वायरल न्यूज़

VIDEO: जंगल में जान बचाने की जंग, पेड़ पर फंसी बिल्लो रानी, नीचे खड़े दो सियारों को कुछ यूं चकमा देकर भागी

दो सियारों ने एक जंगली बिल्ली को सूखे पेड़ पर घेर लिया। जान बचाने के लिए बिल्ली ने पेड़ से छलांग लगाई और झाड़ियों में भागकर बच निकली। जिसका वीडियो इस वक्तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

दो सियारों से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गई बिल्ली (Instagram/@latestkruger)

Wildlife Viral Video: जंगल में कब कौन सा जानवर किस मुसीबत में फंस जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला, जहां एक अफ्रीकी जंगली बिल्ली (African Wild Cat) दो सियारों के बीच फंस गई। जिसके बाद जान बचाने के लिए बिल्ली एक सूखे पेड़ पर चढ़ गई, लेकिन वहां भी उसकी जान आफत में फंसी रही।

दो सियारों ने जंगली बिल्ली को पेड़ पर घेरा

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि जंगली बिल्ली के पीछे दो सियार पड़े हुए हैं। खतरे को पास में देखकर वह बिल्ली सरपट दौड़ते हुए एक सूखे और कमजोर पेड़ की चोटी पर छलांग लगा देती है। दोनों सियार उसका शिकार करने के लिए नीचे खड़े उसका इंतजार करते दिख रहे हैं। वहीं बिल्ली पेड़ की ऊंचाई पर अपनी जान बचाने के लिए चुपचाप खड़ी है और वहां से निकलने की तरकीब सोच रही है। ऐसे में एक बार वह पेड़ से छलांग लगाकर भागने का भी सोचती है लेकिन नीचे उसके इंतजार में खड़े दोनों सियार इस मौके की तलाश में हैं कि जैसे ही बिल्ली नीचे कदम रखेगी उसे झपट लेंगे। वैसे तो बिल्ली शायद यह सोचकर पेड़ पर चढ़ी थी कि ऊपर जाकर वह सुरक्षित हो जाएगी, लेकिन सियारों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पेड़ पर भी नहीं मिली राहत

पेड़ बहुत ज्यादा मजबूत नहीं था और उसकी डालियां भी हिलती हुई दिखाई दे रही हैं। ऐसे में बिल्ली के लिए वहां ज्यादा देर तक टिके रहना आसान नहीं था। नीचे मौजूद दोनों सियार लगातार उस पर नजर बनाए हुए थे। जंगली बिल्ली कई बार नीचे उतरने की कोशिश करती है, लेकिन जैसे ही उसे खतरा महसूस होता है, वह फिर पेड़ की ओर लौट जाती है। कुछ देर तक यह सिलसिला चलता रहता है। जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे बिल्ली और दोनों सियारों के बीच लगातार दिमागी खेल चल रहा हो।

आखिरकार लिया बड़ा फैसला

जब पेड़ पर रहना भी सुरक्षित नहीं लगा तो जंगली बिल्ली ने आखिरकार जोखिम उठाने का फैसला किया। उसने पेड़ से नीचे छलांग लगाई और तेजी से भागने लगी। सियार भी उसके पीछे दौड़ते हैं, लेकिन बिल्ली ने अपनी फुर्ती का फायदा उठाया। वह तेजी से पास की झाड़ियों की तरफ भागी और वहां पहुंचकर खुद को छिपाने में कामयाब हो गई। जंगली बिल्ली खतरे को समझते हुए बार-बार अपना रास्ता बदलने की कोशिश की और आखिर में सही मौका मिलते ही वहां से निकल गई। इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @latestkruger नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article