सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर इंसानियत पर भरोसा और भी बढ़ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक विशाल समुद्री कछुआ चट्टानों के बीच बुरी तरह फंसा नजर आता है। वह खुद को बाहर निकालने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी हालत देखकर साफ लगता है कि उसे मदद की जरूरत है। समुद्री कछुए के लिए यह पल काफी मुश्किल था। चारों तरफ चट्टानें थीं और उसके लिए वहां से निकलना आसान नहीं था। अगर वह लंबे समय तक उसी जगह फंसा रहता, तो उसकी जान भी खतरे में पड़ सकती थी। तभी एक बहादुर शख्स उसकी मदद के लिए आगे आता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
कछुए को बचाने के लिए आगे आया शख्स
वायरल वीडियो (Viral Video) में शख्स बिना घबराए कछुए तक पहुंचता है। वह सावधानी से उसे चट्टानों के बीच से निकालने की कोशिश करता है। काम आसान नहीं था, क्योंकि कछुआ काफी बड़ा और भारी दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद शख्स अपनी पूरी ताकत लगाता है और आखिरकार उसे वहां से बाहर निकालने में कामयाब हो जाता है। इसके बाद वह कछुए को सुरक्षित जगह तक पहुंचाता है। जिसके बाद उस कछुए को समुद्र की ओर जाने का रास्ता मिल जाता है। जैसे ही वह पानी की तरफ बढ़ता है, ऐसा लगता है जैसे उसे अपनी आजादी वापस मिल गई हो। कुछ ही देर में वह समुद्र में चला जाता है और अपने असली घर की ओर लौट जाता है।
लोगों का दिल जीत रहा है Video
इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो (Video) देखकर लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इंसानों की वजह से कई बार जानवर मुश्किल में पड़ जाते हैं, लेकिन जब कोई इंसान अपनी जान की परवाह किए बिना किसी बेजुबान की मदद करता है तो यह सच में काबिले-तारीफ होता है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Enezator नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब 1 लाख लोगों ने देखा और 5800 लोगों ने इसे लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
