वायरल न्यूज़

Watch: मौत का लाइव वीडियो! बाइक-स्कूटी में जोरदार टक्कर से हवा में उड़ गया युवक

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 9, 2023, 11:51 AM IST

Accident Video: सोशल मीडिया पर एक खतरनाक एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक और एक स्कूटी का जोरदार एक्सीडेंट होता है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ से सामने आया एक्सीडेंट का वीडियो
  • जोरदार एक्सीडेंट में हो गई युवक की मौत
  • बाइक और स्कूटी की होती है जोरदार टक्कर

Accident Video: बड़े-बुजुर्ग हमेशा सलाह देते हैं कि सड़क पर चलते समय काफी सावधानी बरतनी चाहिए। सावधानी न बरतने के एवज में लोग खतरनाक एक्सीडेंट का शिकार हो जाते हैं और अपनी जान गंवा बैठते हैं। इसके बाद भी बहुत सारे लोग सड़क पर चलते समय ध्यान नहीं देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खतरनाक एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक और एक स्कूटी का जोरदार एक्सीडेंट होता है।

जोरदार टक्कर में युवक की मौत

राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम से सामने आया यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि चौराहे पर एक तेजरफ्तार बाइक और एक स्कूटी में जोरदार टक्कर होती है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो जाती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्कूटी सवार रोड क्रॉस कर रहा था। इस बीच एक तेजरफ्तार बाइक सवार आता है और जोरदार टक्कर मारता है। इस घटना में दोनों वाहन चालक गाड़ियों से दूर जाकर गिरते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article