वायरल न्यूज़

Viral: लव लेटर तो आपने कई देखे होंगे, लेकिन इस प्रेम पत्र को पढ़कर आपको भी हो जाएगा प्यार

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 26, 2023, 02:08 PM IST

Viral Love Letter: सोशल मीडिया पर एक लव लेटर वायरल हो रहा है, जिसे पढ़कर आप ठहाके भी लगाएंगे और तारीफ भी करेंगे। इतना ही नहीं कई लोग इस लव लेटर पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Image

प्रेमी ने लिखा अनोखा प्रेम पत्र (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेमी ने लिखा अनोखा प्रेम पत्र
  • लव लेटर पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
  • सोशल मीडिया पर प्रेम पत्र वायरल

Love Letter Viral Photo: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह की तस्वीरें (Viral Photo) शेयर होती हैं। इनमें कुछ फनी होती हैं, तो कुछ हैरान करने वाली होती हैं। वहीं, कुछ तस्वीरें (Trending Photo) ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। हालांकि, यूजर्स इन तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इस कड़ी में एक और मजेदार तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक प्रेमी ने प्रेमिका को ऐसा प्रेम पत्र (Love Letter) लिखा है, जिसे पढ़कर आपको प्यार से प्यार हो जाएगा। इतना ही नहीं इस प्रेम पत्र को पढ़ने के बाद आप प्रेमी को सलाम भी करेंगे।

आज तक आपने कई लव लेटर देखे और पढ़े होंगे। इतना ही नहीं कईयों ने तो लव लेटर लिखा भी होगा। हर कोई अलग-अलग अंदाज में प्रेम पत्र (Viral Love Letter) लिखता है। लेकिन, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखा लव लेटर वायरल हो रहा है, जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं लव लेटर लिखने वाले की तारीफ किए बिना भी नहीं रह पाएंगे। प्रेमी ने काफी मजेदार अंदाज में अपनी प्रेमिका को प्रेम पत्र लिखते हुए लिखा, 'सेवा में, श्रीमती जानेमन जी। विषय- आई लव यू, माई लव इज माई लाइफ। महोदय- जानू निवेदन यह है कि मैं आपके दिल का छात्र हूं। मेरे दिल को तेज बुखार है, इसलिए आप एक लव मैसेज देने की कृपा करें '। आगे क्या लिखा आप खुद पढ़ लीजिए...

अनोखा प्रेम पत्र

इस प्रेम पत्र को पढ़ने के बाद जरूर आप ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि इस प्रेमी ने तो कमाल कर दिया। अब यह लव लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस लेटर 'aliaskar8271' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। लव लेटर को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस प्रेम पत्र पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ तारीफ भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इसे कहते हैं असली मोहब्बत। किसी का कहना है कि क्या कमाल का लव लेटर है। तो आपको यह प्रेम पत्र कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article